1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 07:57 pm IST

फरवरी 2018 में हर राशि के जातकों के लिए खास होगी। इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन करेगेे। जिसका असर हर राशि में अच्छा और बुरा पड़ेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका माह...

febuary 2018 horoscope- India TV Hindi
febuary 2018 horoscope

धर्म डेस्क: फरवरी 2018 हर राशि के लिए शुभ साबित हो सकती है। 4 माह के काल सर्प योग इस माह समाप्त हो जाएगा। फरवरी के पहले माह की शुक्र फिर सूर्य और बुध के राशि के बदलने के कारण हर राशि के जातकों का लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा।

 

कुछ राशियों के जीवन में अचानक से बदलाव आ सकता है। धन लाभ, प्रमोशन, नौकरी आदि में लाभ मिल सकता है। जानिए फरवरी के 28 दिन आपके कैसे जाने वाले है।

febuary 2018 horoscope
febuary 2018 horoscope

मेष राशि

इस राशि वालों के लिये फरवरी माह के आरंभ में जहां शुक्र, बुध व सूर्य मकर राशि में होंगे तो माह के मध्य तक यह तीनों अपनी राशि बदलकर कुंभ राशि में गोचररत हो जायेंगे। कुल मिलाकर पूर्वाध में कर्मक्षेत्र में गोचररत सूर्य जहां आपके लिये व्यावसायिक जीवन में तरक्की के संकेत कर रहे हैं वहीं इन्हीं के साथ-साथ चल रहे बुध व शुक्र भी आपको कार्यक्षेत्र में उत्साहित रखेंगें, शुक्र नये तरीके चीज़ों को करने के लिये आपको प्रेरित कर सकते हैं।

प्रथम सप्ताहांत में शुक्र अपनी राशि बदल कर कर्मभाव से भाग्य स्थान में चले जायेंगें जहां वे आपके लिये धन लाभ की संभावनाओं में वृद्धि कर सकते हैं। इस समय शुक्र के प्रभाव से आपके जीवन में सौहार्द कायम रह सकता है। रोमांटिक जीवन से भी आप संतुष्ट रह सकते हैं। इसके पश्चात माह के लगभग मध्य में सूर्य भी कर्म स्थान से लाभ घर में गोचर करेंगें। इस समय आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये भी समय अनुकूल रहने के आसार हैं।

सूर्य के पश्चात बुध भी लाभ घर में गोचररत होंगे यह समय धन लाभ के संकेत तो कर ही रहा है साथ ही सामाजिक रूप से भी सक्रियता का समय आपके लिये रहेगा। यात्रा के योग भी आपके लिये इस दौरान बन रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य के साथ आप एक खुशनुमा जीवन जी सकते हैं। जो अविवाहित जातक विवाह के लिये इंतजार में हैं उनके लिये विवाह के योग भी बन रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल