1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 07:57 pm IST

फरवरी 2018 में हर राशि के जातकों के लिए खास होगी। इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन करेगेे। जिसका असर हर राशि में अच्छा और बुरा पड़ेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका माह...

febuary 2018 horoscope
febuary 2018 horoscope

मिथुन राशि
आपके लिये यह माह मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। माह के शुरुआती दिनों में सूर्य, बुध और शुक्र आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। सेहत के मामले में आपको इस माह थोड़ा अतिरिक्त रूप से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। माह के पहले सप्ताहांत पर शुक्र अपनी राशि बदलकर आपकी राशि से भाग्य स्थान में प्रवेश करेंगें।

शुक्र के प्रभाव से आगामी समय आपके लिये अनुकूल कहा जा सकता है। विशेषकर रोमांटिक जीवन बहुत ही शानदार रहने वाला है। साथी का आपको पूरा साथ मिलेगा। आध्यात्मिकता की ओर भी आपका रूझान हो सकता है। हालांकि माह के लगभग मध्य में सूर्य व बुध का भी परिवर्तन हो रहा है व दोनों का गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान में शुक्र के साथ होने लगेगा।

सूर्य के प्रभाव से जहां आप सामाजिक तौर पर सक्रिय होंगे वहीं कुछ भी करने से पहले आप उस पर अच्छे से विमर्श करना आवश्यक समझेंगें जो कि निर्णय लेने में भी आपके लिये मददगार रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी इस समय दूर हो सकती हैं।

बुध आपके लिये थोड़ी परेशानियां खड़ी कर सकते हैं जिससे आपको लगे की यह समय आपके लिये अनुकूल नहीं है। व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक तौर पर आपके पद, प्रतिष्ठा व लाभ में कमी होने के आसार बन सकते हैं लेकिन सूर्य व शुक्र के साथ होने से आप इन सबसे पार पा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल