1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

Monthly Horoscope: फरवरी के 28 दिन इन राशियों के लिए खास, जानिए आपका कैसा बितेगा ये माह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 07:57 pm IST

फरवरी 2018 में हर राशि के जातकों के लिए खास होगी। इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन करेगेे। जिसका असर हर राशि में अच्छा और बुरा पड़ेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका माह...

febuary 2018 horoscope
febuary 2018 horoscope

सिंह राशि

सिंह जातकों को इस माह मिले जुले परिणाम मिल सकते हैं। माह की शुरुआत में राशि स्वामी सूर्य के साथ बुध व शुक्र के छठे भाव में गोचर करने से माह की शुरुआत अच्छी कही जा सकती है। इस समय आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावि रह सकते हैं।

हालांकि शुक्र के प्रभाव से आपको कुछ समय के लिये स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से झूझना पड़ सकता है लेकिन पहले सप्ताह के लगभग अंत में शुक्र छठे स्थान से सातवें भाव में प्रवेश कर लेंगें जो कि रोमांटिक तौर पर आपके लिये अच्छा समय लेकर आ सकते हैं। इस समय आप अपने दोस्ती के दायरे को भी विस्तृत कर सकते हैं। जो अविवाहित एकल जातक अभी तक किसी के प्यार से वंचित हैं उनके जीवन में प्यार की बहार इस समय आ सकती है। व्यावसायिक जीवन में भी इस समय आपके दिमाग में नये नये विचार उत्पन्न हो सकते हैं।

माह के दूसरे सप्ताहांत पर सूर्य व बुध भी क्रमश: आपकी राशि से सप्तम भाव में शुक्र के साथ गोचररत होंगे। इस समय आपको स्वयं व अपने संबंधों के प्रति थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है। सूर्य के प्रभाव से माह का उतर्राध आपके साथी के लिये सही नहीं कहा जा सकता, संभव है आपकी किसी बात से उनकी भावनाएं आहत हों। आपके लिये सलाह है कि अपनी वाणी में मधुरता रखें व जो भी बोले सोच समझकर बोलें। इस समय काम पर आपका मन कम ही लगने के आसार हैं।

बुध संकेत कर रहे हैं कि आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी भी तरह की परेशानी महसूस कर रहे हैं तो लापरवाही न बरतें व चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। यदि परिवार के साथ कहीं घुमने की योजना बना रखी है तो आपके लिये सलाह है कि फिलहाल के लिये यात्रा करना आपकी सेहत के लिये ठीक नहीं है। व्यवसायी जातक जोखिम वाले स्थानों पर निवेश करने से बचें तो बेहतर रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल