1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 13 अक्टूबर को मंगल कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये प्रभाव

13 अक्टूबर को मंगल कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2017 11:02 am IST,  Updated : Oct 11, 2017 11:02 am IST

कार्तिक मास शुक्रवार होने के साथ-साथ कन्या राशि में मंगल ग्रह प्रवेश कर रहा है। मंगल सबसे ताकतवर ग्रह माना जाता है। मंगल के कन्या राशि में गोचर से विभिन्न राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकास से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

सिंह राशि
बिजनेस में निवेश के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा है। इसमें आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आज सभी को साथ लेकर चलने की ज़रूरत है। किसी वजह से रुठे हुए दोस्तों को मनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। आज पिता के स्वास्थ्य में पहले से सुधार रहेगा। गरीबों में वस्त्र का दान करें। हर लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।

कन्या राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। हर कोई आपसे काम सीखने की इच्छा व्यक्त करेगा। आज बहुत दिनों से फंसी हुई कोई बिजनेस डील़ अचानक से फाइनल हो जाएगी। काम का बोझ हल्का होगा। बेरोज़गार युवाओं के लिए आज का दिन रोजगार दिलाने वाला रहेगा।

आज किसी अच्छी कंपनी जॉब ऑफर आपको मिल सकता है। आज आपकी छुपी हुई प्रतिभा लोगों के सामने निखर कर आएगी। आज किसी वृद्ध आश्रम में जाकर बुजुर्गों की सेवा करें। भगवान की कृपा आप पर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल