1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 13 October 2017: मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

13 October 2017: मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2017 09:05 am IST,  Updated : Oct 12, 2017 09:44 am IST

सूर्य, चन्द्रमा और गुरु इसके मित्र हैं और बुध और केतु इसके शत्रुओं की गिनती में आते हैं। चौथे और आठवें भाव का मंगल अशुभ होता है, वहीं अन्य भावों में मंगल की स्थिति शुभ होती है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय..

horoscope
horoscope

सिंह राशि
शुक्र का यह गोचर आपको दृढ़ निश्चयी बनायेगा। अच्छा और सम्पन्न ससुराल मिलेगा। साथ ही धन की कमी नहीं होगी। ससुराल के साथ-साथ अपने प्रयासों से भी धन की प्राप्ति होगी। भाईयों में बड़ापन दिखाने की कोशिश करेंगे। अपना शासन कायम करना चाहेंगे। अपने सगे-संबंधियों का पालन-पोषण करेंगे और यही आपके लिये अच्छा भी है।

मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये-

  • भाइयों का सम्मान करें। जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करें।
  • ससुराल में किसी सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ, यानी पानी का नलका लगवाएं।
  • चन्द्रमा से संबंधित वस्तुओं चांदी, चावल, दूध, पानी, आदि सफेद वस्तुएं, धोती या अंगोछा अपने धार्मिक स्थान पर दें।

कन्या राशि
इस राशि के पहले स्थान पर मंगल जायेगा। मंगल के इस गोचर से जातक भाग्य से योद्धा होगा। शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पायेंगे। राजनैतिक लाभ मिलेगा। लोहा, लकड़ी, मशीनरी आदि से जुड़ा बिजनेस लाभ देगा। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत के बल पर ज्यादा पैसा कमायेंगे। बहन का भाग्योदय होगा। भलाई और सच का साथ छोड़ने पर अपयश का भोगी होगा। शरीर को कष्ट हो सकता है। मुफ्त चीज़ों के चक्कर में न पड़ें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों की बुराई करने से भी बचें।

मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये-

  • गुरु संबंधी वस्तुओं चने की दाल या बेसन से बनी चीज़ें मंदिर में दान करें।
  • दूसरों से चीज़ें लेते समय उसकी कीमत चुकाना न भूलें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल