1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 16 जनवरी को इन उपायों में से करें कोई 1 उपाय, मिलेगा हर कर्ज से छुटकारा

16 जनवरी को इन उपायों में से करें कोई 1 उपाय, मिलेगा हर कर्ज से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2018 07:16 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 07:17 pm IST

आज भौमवती मौनी अमावस्या है आज केले का पेड़ लगाने से मिलेगा शुभ फल और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। केले का वृक्ष ऋण से मुक्ति के लिए बड़ा ही फलदायी है। केले का वृक्ष लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने से जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

coconut
coconut

  • आज के दिन पानी वाला एक जटादार नारियल लें और उस पर लाल रंग का धागा सात बार लपेटें। अब उस नारियल को अपने ईष्ट देव से प्रार्थना करते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। आर्थिक परेशानी भी पानी में नारियल की तरह जल्द ही बह जायेगी।
  • आज के दिन 8 बादाम और 8 काजल की डिबिया लें और रात के समय उन्हें एक काले कपड़े में बांध कर अपनी पैसों की अलमारी के नीचे रख दें। उस काले कपड़े को अगली अमावस्या तक वहीं पर रखा रहने दें और अगली अमावस्या आने पर उसे पानी में बहा दें। आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी।
  • अगर आप अपना कर्ज उतारना चाहते हैं और काफी दिनों से सही समय का इंतजार कर रहे थे, तो आज का दिन बहुत अच्छा है। भौमवती अमावस्या के दिन कर्ज की किश्त चुकाने से बहुत जल्दी कर्ज उतर जाएगा और आगे फिर कभी कर्ज लेने की नौबत नहीं आयेगी। लेकिन अगर आपके पास अभी किश्त देने के लिये पैसा इकट्ठा नहीं हुआ है, तो आज के दिन थोड़े ही पैसे दें, लेकिन दें जरूर।
  • अगर आप काफी दिनों से बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज अमावस्या के दिन एक नींबू लें और शाम के समय उसके चार अलग-अलग टुकड़े करके किसी भी चौराहे पर चुपचाप चारों दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें। आपकी समस्या का हल जल्दी ही निकलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल