1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज रात बुध कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

आज रात बुध कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2017 08:18 am IST,  Updated : Oct 13, 2017 08:18 am IST

नानी ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को वनस्पतियों का राजा कहा जाता है, इसका स्वामी बृहस्पति है | बुध का सीधा प्रभाव दिमाग के कार्यों में और बिज़नेस पर पडता है। हमारे शरीर में मुख्य रूप से गले और कन्धों में इसका प्रभाव रहता है। करें ये उपाय...

horoscope
horoscope

तुला राशि
इस राशि वालों के बुध का यह गोचर पहले स्थान पर होगा। जातक राजा के समान जिन्दगी जियेगा। दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करेंगे। बुध आपको थोड़ा स्वार्थी और शरारती प्रवृत्ति का बना सकता है। धन की चिन्ता बिल्कुल नहीं करेंगे। अपने आप ही कमाई में बढ़ोतरी होगी। पत्नी को भी धन लाभ होगा। युवावस्था में हैं तो बहुत ही मजे में अपना काम करेंगे।

शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए
हरे रंग की चीज़ों से बचें।
अपना ध्यान केन्द्रित करें।

वृश्चिक राशि
इस राशि वालों आपके दूसरे स्थान पर बुध जायेगा। माता का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने आप में खुश रहेंगे। निगेटिव लोगों से दूर रहेंगे। बुद्धि का सही प्रयोग करेंगे। कलम की ताकत दिखायें। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक रूप से धनी होंगे, लेकिन पैतृक सम्पत्ति किसी काम नहीं आयेगी। अपने गुस्से को काबू में रखें। बिजनेस में चालबाजी करने से बचें।

अशुभ स्थिति से बचने के लिए
नाक छेदन कराकर चांदी पहनें, नाक में नहीं पहन सकते तो गले में धारण करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल