1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. किस्मत वाले होते हैं वे लोग, जिनकी नाक पर इस जगह होता है तिल

किस्मत वाले होते हैं वे लोग, जिनकी नाक पर इस जगह होता है तिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2017 08:33 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 09:17 pm IST

हर इंसान के शरीर में प्राकृतिक रुप से कही न कही तिल होते ही है। कई लोगों के तिल ऐसी जगह हो जाते जिसके कारण उन्हें तिल से नफरत हो जाती है। जानिए नाक के ऐसे प्वाइंट्स के बारें में जहां तिल होना होता है बहुत ही शुभ।

mole- India TV Hindi
mole

धर्म डेस्क:  शास्त्रों में शरीर पर तिलों का बड़ा महत्व बताया गया है। लाल तिल शरीर के जिस भी अंग पर होता है वह शुभ फलदायक होता है। लेकिन काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी। मस्सों का भी तिल के समान भी फल होता है। अगर आपके नाक पर भी तिल या मस्सा है तो जानिए उसका क्या है मतलब। सामुद्रिक शास्त्र में इसके बारें में विस्तार से बताया गया है।

नाक में दाई ओर

जिनकी नाक के दायीं तरफ तिल होता है। नाक के दायीं तरफ तिल वाले लोग बड़े ही सुन्दर और सौभाग्यशाली होते हैं। संतान का सुख भी इन्हें मिलता है। नाक के दायीं तरफ तिल वाली महिलाओं को मायके पक्ष से पूरा साथ मिलता है।

बाई ओर हो तिल
जिनकी नाक के बायीं तरफ तिल हो, ऐसे लोग अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम-पूर्वक रहते हैं। इनका दाम्पत्य जीवन बड़ा ही सुख से बीतता है। अगर ये लोग अपनी मेहनत के बल पर कोशिश करें, तो इन्हें अच्छे पद पर नौकरी मिलने की भी पूरी संभावना रहती है।

नाक की फ्रंट साइड में हो तिल
जिन लोगों की नाक के अगले हिस्से पर, यानी फ्रंट साइड पर तिल होता है, वे लोग अनेक कलाओं के जानकार होते हैं। इन्हें नयी-नयी चीज़ें सीखने का बड़ा ही शौक होता है। धन की भी इन्हें कोई कमी नहीं होती। धनवान होने के साथ-साथ ये बड़े ही सौभाग्यशाली भी होते हैं। संतान का भी पूरा सुख इन्हें मिलता है। ये लोग अच्छे पद पर नौकरी प्राप्त करते हैं। लेकिन ये लोग थोड़े से मतलबी भी होते हैं। अपना मतलब देखकर ही दूसरों से बात करते हैं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल