1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 11 दिसंबर को चंद्रमा हो रहा है कन्या का गोचर, आपकी राशि में पड़ेगा ये प्रभाव

11 दिसंबर को चंद्रमा हो रहा है कन्या का गोचर, आपकी राशि में पड़ेगा ये प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2017 04:38 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 04:44 pm IST

11 दिसंबर को चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के अशुभ होगा जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और राशिनुसार क्या उपाय करें...

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

कुंभ राशि
इस समय चन्द्रमा आपके आठवें घर में स्थित है। यह स्थान आयु से संबंध रखता है। आज के दिन नक्षत्र और योग के शुभ संयोग से शुभ फल प्राप्त करने के लिए और अपना मनोबल ऊंचा बनाए रखने के लिए करें ये उपाय।

  • बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद लें या पानी से उनके पैर साफ करें। आयु में बढोतरी होगी।
  • चन्द्रमा से संबंधित चीज़ें जैसे चांदी या चावल घर में स्थापित करें।  

मीन राशि
इस समय चन्द्रमा आपके सातवें घर में स्थित है। सप्तम स्थान का स्वामी मारकेश होता है। अतः चन्द्रमा के अशुभ फलों से बचने के लिए और अपना मनोबल बढ़ाने के लिए करें ये उपाय..

  • आज के दिन घर पर अपने भार के समान दूध स्थापित करें और अगले दिन उसका दान कर दें।  
  • आज के दिन किसी को दूध न बेचें। लेकिन अगर आपका दूध से संबंधित बिजनेस है, तो आज के दिन अपने ग्राहकों से बेचे गए दूध के पैसे न लेकर किसी और दिन ले लें। साथ ही दूध की कुछ मात्रा धर्मस्थल पर दान कर दें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल