1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: चंद्रमा कर रहा है राशि परिवर्तन, आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव

सोमवार: चंद्रमा कर रहा है राशि परिवर्तन, आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 02, 2017 06:48 am IST,  Updated : Oct 02, 2017 06:50 am IST

आज सोमवार होने के साथ-साथ धनिष्ठा नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण हर राशि में प्रभाव पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

तुला राशि
आज का दिन दु:ख और सुख से मिला-जुला रहने वाला है। अपने जज्बातों पर काबू रखें। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। काम अटक सकता है। कोई बड़ी डील निकल सकती है। सावधानी पूर्वक काम करें। इस राशि के छात्रों को आज कॉलेज में मूड ऑफ रहेगा। क्लासमेट या किसी क्लोज़ फ्रेंड से अनबन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम को निकलवाने के लिये आपको आज आपको अपने विरोधियों से भी हाथ मिलाना पड़ सकता है।
 
वृश्चिक राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के बेरोज़गारों को नौकरी के नये अवसर मिलेंगे। जो पहले से नौकरी में हैं, उन्हें पसंद की किसी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। आज आपमें कलात्मक अभिरूचि भी रहेगी। महिलाओं का घर की साज-सजावट में ध्यान लगा रह सकता है। कार्यस्थल को फिर से व्यवस्थित करने और उसे आकर्षक बनाने की प्लानिंग कर सकती हैं। आज आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। आपकी प्रगति होगी। लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल