1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: चंद्रमा कर रहा है राशि परिवर्तन, आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव

सोमवार: चंद्रमा कर रहा है राशि परिवर्तन, आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 02, 2017 06:48 am IST,  Updated : Oct 02, 2017 06:50 am IST

आज सोमवार होने के साथ-साथ धनिष्ठा नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण हर राशि में प्रभाव पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज आप वो ही काम करें, जिसपर आपका अच्छा नियंत्रण है, जो आप आसानी से कर सकते हैं। नये कामों को हाथ में लेना फिलहाल ठीक नहीं रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे दोस्त से होगी,जो आपके किसी रूके हुए काम को शुरू करने में मदद करेगा। अगर बहुत ज़रूरी ना हो तो आज बिज़नेस से जुड़े बड़े फैसले टालना अच्छा रहेगा। फिलहाल आप अपने काम को ही ध्यानपूर्वक आगे बढ़ाते रहें। आज जीवनसाथी के साथ किसी पड़ोसी के घर कुछ समय ज़रूर गुज़ारें। आपके लिये अच्छा रहेगा।

मकर राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों से निपट लेंगे। दूसरों की भी पूरे मनोयोग से मदद करेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी नये काम शुरूआत कर सकते हैं। आज शुरू किये हुए काम से काफी धनलाभ होगा। छात्रों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है, करियर के किसी महत्वपूर्ण काम को आज वो पूरा कर सकते हैं।

बचे समय में किसी ऐसे सबजेक्ट या पाठ्यक्रम की शुरूआत कर सकते हैं, जिससे आपको जॉब मिलने में आसानी हो। आज आप गाय को घी लगी रोटी ज़रूर खिलाएं, आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूर होगी। काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल