1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नागपंचमी: नागों की जीभ के दो टुकड़े होने का है ये कारण, जानिए और भी दिलचस्प बातें

नागपंचमी: नागों की जीभ के दो टुकड़े होने का है ये कारण, जानिए और भी दिलचस्प बातें

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2017 11:32 am IST,  Updated : Jul 26, 2017 11:32 am IST

महाभारत के आदि पर्व में नागों की उत्पत्ति और राजा जनमेजय द्वारा किए गए नागदाह यज्ञ से संबंधित कथा का वर्णन है। जानिए नाग के बारें में कुछ रोचक बातों बारें में।

naag
naag

इस कारण इस राजा ने किया नागदाह यज्ञ

नागराज वासुकि की बहन मनसादेवी की विवाह  की उम्र होने पर उन्होनें उसकी शादी ऋषि जरत्कारू से करवा दिया। कुछ समय बाद मनसादेवी को एक पुत्र हुआ, इसका नाम आस्तिक रखा गया। यह बालक नागराज वासुकि के घर पर ही पला। च्यवन ऋषि ने इस बालक को वेदों का ज्ञान दिया।

उस समय पृथ्वी पर राजा जनमेजय का शासन था। जब राजा जनमेजय को यह पता चला कि उनके पिता परीक्षित की मृत्यु तक्षक नाग द्वारा काटने से हुई है तो वे बहुत क्रोधित हुए और उन्होंने नागदाह यज्ञ करने का निर्णय लिया।

जब जनमेजय ने नागदाह यज्ञ प्रारंभ किया तो उसमें बड़े-छोटे, वृद्ध, युवा सर्प आ-आकर गिरने लगे। ऋषि मुनि नाम ले लेकर आहुति देते और भयानक सर्प आकर अग्नि कुंड में गिर जाते। यज्ञ के डर से तक्षक देवराज इंद्र के यहां जाकर छिप गया।

अगली स्लाइड में पढ़ें नाग देवता के बारें में और रोचक कथाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल