1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: नरक चतुर्दशी के दिन बन रहा है अच्छा संयोग, इन राशियों को मिलेगा अधिक लाभ

बुधवार: नरक चतुर्दशी के दिन बन रहा है अच्छा संयोग, इन राशियों को मिलेगा अधिक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 17, 2017 11:27 am IST,  Updated : Oct 17, 2017 11:27 am IST

नरक चतुर्दशी के दिन यम के निमित दीपदान करने का बहुत महत्व है। आज के दिन सवार्थसिद्ध योग बन रहा है। यह योग सुबह 06:38 से लेकर अगली सुबह 07:26 तक रहेगा।

HOROCSOPE- India TV Hindi
HOROCSOPE

धर्म डेस्क: 18 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी है। कई जगहों पर इसे काली चतुर्दशी के रूप में भी मनाया जाता है। आज के दिन साभ्यांग यानी तेल से मालिश करनी चाहिए। साथ ही आज नरक चतुर्दशी के दिन यम के निमित दीपदान करने का बहुत महत्व है। आज के दिन सवार्थसिद्ध योग बन रहा है। यह योग सुबह 06:38 से लेकर अगली सुबह 07:26 तक रहेगा। जो कि हर राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

इस शुभ योग भी कोई काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। इतना ही नहीं रुका हुआ धन, नौकरी, बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। आज का दिन हर राशियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

इस राशि वालों के बिजनेसमैन अगर नया बिज़नेस शुरू करना चाहते है, तो आज का दिन उत्तम है शुरू कर सकते है। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कम मेहनत करनी पड़ेगी । पूर्व में किये गये प्रयासों के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

आज लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आयेगी। बड़ों के मार्गदर्शन से हर समस्या का समाधान मिलेगा। आज आपको कोई धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाएं, सुख-समृद्धि की वर्षा होगी।

वृष राशि
इस राशि वालों आज आपको कहीं से गुड न्यूज़ मिलेगी। चारों तरफ खुशी का माहौल छाया रहेगा। आज घर की साफ-सफाई समय से कर लें। आज आपको छोटों से आदर और सत्कार मिलेगा।

इस राशि  के जो लोग प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते है आज किसी निवेश में उम्मीद से ज्यादा फ़ायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम बना रहेगा। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। भैरव बाबा को फूल चढ़ाये, मन शांत रहेगा।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल