1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: नरक चतुर्दशी के दिन बन रहा है अच्छा संयोग, इन राशियों को मिलेगा अधिक लाभ

बुधवार: नरक चतुर्दशी के दिन बन रहा है अच्छा संयोग, इन राशियों को मिलेगा अधिक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 17, 2017 11:27 am IST,  Updated : Oct 17, 2017 11:27 am IST

नरक चतुर्दशी के दिन यम के निमित दीपदान करने का बहुत महत्व है। आज के दिन सवार्थसिद्ध योग बन रहा है। यह योग सुबह 06:38 से लेकर अगली सुबह 07:26 तक रहेगा।

HOROCSOPE
Image Source : PTIHOROCSOPE

तुला राशि
इस राशि वालों आज किसी काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको घर से कहीं दूर जाना पड़ सकता है। कांच के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा।

आज आपकी बुद्धिमत्ता की तारीफ होगी। इस राशि के जो लोग राजनीति में रूचि रखते है आपकी सक्रियता को देख कर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौपी जा सकती है। आज परिवार के साथ डिनर में कहीं बाहर जा सकते हैं। जरूरतमंद को खाना खिलाएं, आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि वालों आज आपकी बुद्धि और विवेक से सभी काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र में हर किसी का सहयोग आपको मिलेगा। जो लोग आज ज्वैलरी में निवेश करना चाहते हैं तो आज दिन अच्छा है।

जो छात्र मेडिकल की पढाई कर रहें है, उन्हें आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है। पान के पत्ते में सुपाड़ी रख कर मंदिर में चढ़ाएं बीमारियाँ घर से दूर रहेंगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल