1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नवरात्रि में करें मां कालरात्रि की पूजा, होगी हर मनोकामना पूर्ण

नवरात्रि में करें मां कालरात्रि की पूजा, होगी हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2017 01:22 pm IST,  Updated : Apr 02, 2017 01:22 pm IST

चैत्र नवरात्र के सातवे दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। नवरात्र के सातवें दिन का काफी महत्व बताया गया है। इन देवी का रूप सभी देवियों से भंयकर है, लेकिन यह मां सब पर अपनी कृपा बरसाती है। इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है।

kalratri
kalratri

ऐसे करें मां कालरात्रि का पूजा

नवरात्र का सातवें दिन भी पिछलें देवीयों की पूजा की तरह ही किया जाता है, लेकिन इनकी पूजा रात के समय करने का विशेष विधान है। इस दिन कहीं-कहीं पर जब मां कालरात्रि की पूजा तांत्रिक विधि से की जाती है। नवरात्रों के सातवां दिन तांत्रिक क्रिया की साधना करने वाले भक्तों के लिए अति महत्वपूर्ण होता है। देवी का यह रूप ऋद्धि सिद्धि प्रदान करने वाला है।

सप्तमी पूजा के दिन तंत्र साधना करने वाले साधक आधी रात में देवी की तांत्रिक विधि से पूजा करते हैं तथा इस दिन मां की आंखें खुलती हैं। पूजा करने के बाद इस मंत्र से मां को ध्यान करना चाहिए-
एक वेधी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकणी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।।
वामपदोल्लसल्लोहलताकण्टक भूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी।।

इसके बाद इनकी पूजा पूरी हो जाने के बाद शिव और ब्रह्मा जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। फिर आरती कर प्रसाद ग्रहण करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल