1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नवरात्र के छठे दिन अनार के फूल से करें ये टोटका और फिर देखें चमत्कार

नवरात्र के छठे दिन अनार के फूल से करें ये टोटका और फिर देखें चमत्कार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2018 11:09 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 11:09 pm IST

नवरात्र के छठा दिन मां कात्यायनी का होता है। इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए हम कई उपाय अपनाते है। इन उपायों के साथ अनार के फूल से करें ये टोटका फिर देखें कमाल...

katyayni maa- India TV Hindi
katyayni maa

धर्म डेस्क: नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जायेगी। ऋषि कात्यायन के यहां जन्म लेने के कारण इन्हें कात्यायनी के नाम से जाना जाता है। अगर आपको किसी चीज़ का भय बना रहता है या आपको कोई न कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहती है या आपको अपने लिये सुयोग्य वर या कन्या नहीं मिल रही है या फिर अन्य कोई परेशानी है, तो उन सबसे छुटकारा पाने के लिये आज के दिन मां कात्यायनी के इस मंत्र का जप करना चाहिए।

मंत्र है-

'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं कात्यायनायै नम:।'

इस मंत्र के 11 बार जप करने से ही आपको सभी प्रकार की परेशानियों से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। आज के दिन देवी कात्यायनी की उपासना करने से और उनके मंत्र जप से व्यक्ति को ऐश्वर्य
की प्राप्ति होती है, कविता करने की शक्ति मिलती है और उत्तम पद की प्राप्ति होती है। साथ ही दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता मिलती है और शत्रुओं से पीछा छुड़ाने में मदद मिलती है। मां कात्यायनी की कृपा से आप किसी को भी अपने वश में कर सकते हैं।

  • मां कात्यायनी को अनार का फूल बहुत प्रिय है। इसलिए मंत्र जप के बाद अगर मां कात्यायनी को अनार का फूल भी अर्पित किया जाये, तो आपकी इच्छा जल्द से जल्द बहुत कम समय में ही पूरी हो जायेगी। अगर अनार का फूल न मिल सके तो अनार का फल भी चढ़ा सकते हैं।
  • अगर आप पहले से विवाहित हैं तो आज के दिन अनार के पत्र, पुष्प से पूजित देवी के सामने यह मन्त्र पढ़ने से आपके दाम्पत्य संबंधों की ऊष्मा बढ़ेगी और आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी।
  • अगर आपकी कन्या के विवाह में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आज के दिन मां कात्यायनी का आशीर्वाद लेकर इस मंत्र का जप जरूर करें। मंत्र है-

'ऊँ क्लीं कात्यायनी महामाया महायोगिन्यघीश्वरी,
नन्द गोप सुतं देवि पतिं मे कुरुते नमः।।'

आज के दिन इस मंत्र के पांच बार जप से भी आपकी कन्या के विवाह में आ रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल