1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. सोमवार को शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 19 अप्रैल 2018 तक संभलकर रहे ये राशियां

सोमवार को शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 19 अप्रैल 2018 तक संभलकर रहे ये राशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2018 07:20 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 07:17 pm IST

क: 26 मार्च को दोपहर 03 बजकर 47 मिनट पर शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेगा और 19 अप्रैल को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 02:09 तक वहीं पर रहेगा। शुक्र, वृष और तुला राशि का स्वामी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

venus transit aries on 26 march 2018 - India TV Hindi
venus transit aries on 26 march 2018

धर्म डेस्क: 26 मार्च को दोपहर 03 बजकर 47 मिनट पर शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेगा और 19 अप्रैल को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 02:09 तक वहीं पर रहेगा। साथ ही साथ शुक्र, वृष और तुला राशि का स्वामी है। साथ ही मीन राशि में शुक्र उच्च का, जबकि कन्या राशि में यह नीच का होता है।

विभिन्न राशियों में किसी भी ग्रह के गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। अतः शुक्र के मेष राशि में इस गोचर से किस राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेगा और उस स्थिति में आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

मेष राशि

शुक्र का यह गोचर आपके पहले स्थान, यानी लग्न स्थान पर होगा। शुक्र के इस गोचर से आपको हर तरह की सुख-सुविधा मिलेगी। आपको संतान के साथ-साथ वाहन का सुख मिलेगा। 19 अप्रैल तक आपका और आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। इसके अलावा 19 अप्रैल तक अपने कार्यों के लिये दूसरों से सलाह लेने में बिल्कुल न हिचकें, आपको सहयोग अवश्य प्राप्त होगा।

उपाय

  • 19 अप्रैल तक खाने में गुड़ का इस्तेमाल करने से बचें।
  • काली गाय की सेवा करें।

वृष राशि
शुक्र का यह गोचर आपके बारहवें स्थान पर होगा। शुक्र के इस गोचर से आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन 19 अप्रैल तक आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के अलावा अन्य परिवार के सदस्यों से भी आपको सुख और सहयोग मिलेगा। आपके पास धन का आगमन होगा और रात को आपको आराम मिलेगा।

उपाय

  • घर की महिला विराने में जाकर अपने हाथों से घर की धूल दबाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
  • अगर संभव हो तो घर की महिला के हाथों से गाय का दान कराएं, अन्यथा गाय का दूध किसी ब्राह्मण को दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल