1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. सोमवार को शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 19 अप्रैल 2018 तक संभलकर रहे ये राशियां

सोमवार को शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 19 अप्रैल 2018 तक संभलकर रहे ये राशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2018 07:20 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 07:17 pm IST

क: 26 मार्च को दोपहर 03 बजकर 47 मिनट पर शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेगा और 19 अप्रैल को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 02:09 तक वहीं पर रहेगा। शुक्र, वृष और तुला राशि का स्वामी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

venus transit aries on 26 march 2018
Image Source : PTIvenus transit aries on 26 march 2018

सिंह राशि
शुक्र का यह गोचर आपके नवें स्थान पर होगा। नवा स्थान भाग्य का होता है। शुक्र के इस गोचर से आपका भाग्य चमकेगा। आपकी ज्ञान क्षमता में बढ़ोतरी होगी। 19 अप्रैल तक किसी तीर्थ स्थल पर जाना आपके लिये शुभ फलदायी होगा। हालांकि इस बीच अपनी बेहतरी के लिये आपको मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है।

उपाय
चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
काली या लाल गाय की सेवा करें।

कन्या राशि
शुक्र का यह गोचर आपके आठवें स्थान पर होगा। शुक्र के इस गोचर से आपकी और आपके जीवनसाथी की सेहत में कुछ बदलाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में भी कुछ बदलाव आयेंगे। 26 मार्च से 19 अप्रैल के बीच आपको किसी से उधार लेने या किसी की जमानत कराने से बचना चाहिए।

उपाय
19 अप्रैल तक नीला फूल गन्दे नाले में डालें।
ज्वार के आटे की रोटी बनाकर दान करें। रोटी नहीं बना सकते तो केवल ज्वार का दान करें। इससे आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल