1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. सोमवार को शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 19 अप्रैल 2018 तक संभलकर रहे ये राशियां

सोमवार को शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 19 अप्रैल 2018 तक संभलकर रहे ये राशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2018 07:20 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 07:17 pm IST

क: 26 मार्च को दोपहर 03 बजकर 47 मिनट पर शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेगा और 19 अप्रैल को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 02:09 तक वहीं पर रहेगा। शुक्र, वृष और तुला राशि का स्वामी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

venus transit aries on 26 march 2018
Image Source : PTIvenus transit aries on 26 march 2018

तुला राशि
शुक्र का यह गोचर आपके सातवें घर में होगा। शुक्र के इस गोचर से आपके जीवन में एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप का अवसर बढ़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने जीवनसाथी से ही प्रेम बनाकर रखें। साथ ही आपको अपनी पैतृक संपत्ति को संभालकर रखने की जरूरत है। 19 अप्रैल तक आपको अपने बिजनेस संबंधी फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए और अपने आरामदायक जीवन के लिये अधिक पैसे खर्च करने से बचना चाहिए।

उपाय
लाल गाय की सेवा करें। अगर लाल गाय न मिले तो शुक्रवार के दिन किसी मन्दिर में कांसे का बर्तन दान कर दें।

वृश्चिक राशि
शुक्र का यह गोचर आपके छठे स्थान पर होगा। शुक्र के इस गोचर से आपको अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिये 19 अप्रैल तक कोशिशें करनी होंगी। साथ ही संतान से सुख पाने के लिये भी आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। अपने जीवनसाथी के अलावा किसी दूसरे से संबंध आपकी तरक्की में बाधा बनेगा। इसलिए अपनी बेहतरी के लिये अपने जीवनसाथी से अच्छे रिश्ते बनाये रखें।

उपाय
महिलाओं का सम्मान करें। अगर घर में आपसे उम्र में कोई बड़ी महिला है तो उनके पैर छूएं। साथ ही घर की महिला 19 अप्रैल तक अपने पैरों में जूते, चप्पल या जुराब पहनकर रखें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल