1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. सोमवार को शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 19 अप्रैल 2018 तक संभलकर रहे ये राशियां

सोमवार को शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 19 अप्रैल 2018 तक संभलकर रहे ये राशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2018 07:20 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 07:17 pm IST

क: 26 मार्च को दोपहर 03 बजकर 47 मिनट पर शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेगा और 19 अप्रैल को पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 02:09 तक वहीं पर रहेगा। शुक्र, वृष और तुला राशि का स्वामी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

venus transit aries on 26 march 2018
Image Source : PTIvenus transit aries on 26 march 2018

मिथुन राशि
शुक्र का यह गोचर आपके ग्यारहवें खाने में होगा। शुक्र के इस गोचर से आपके अंदर दूसरों से छिपकर अपने कार्य को करने की प्रवृत्ति उत्पन्न होगी। आपके सामने बचपन की कुछ अच्छी यादें फिर से ताजा हो सकती हैं। 19 अप्रैल तक आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी और आप उन पैसों का इस्तेमाल अपनी जरूरतों को पूरा करने में करेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी के साथ ही चेहरे की खुबसूरती भी बढ़ेगी।

उपाय
मन्दिर में रूई की बाती बनाकर दान करें। साथ ही दही से बनी किसी चीज़ का भगवान को भोग लगाएं।

कर्क राशि
शुक्र का यह गोचर आपके दसवें घर में होगा। शुक्र के इस गोचर से 19 अप्रैल तक आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परन्तु इस बीच पैसों के प्रति आपका अधिक झुकाव रहेगा। साथ ही आपकी जिंदगी में जीवनसाथी के अलावा किसी दूसरे की दस्तक हो सकती है। अतः अपने जीवनसाथी के साथ ही टाइम स्पेंड करने की कोशिश करें।

उपाय
सुबह अपने स्नान के पानी में थोड़ा-सा दही डालकर नहाएं। साथ ही हो सके तो मन्दिर या किसी धर्मस्थल पर दही का दान करें, विपरित परिस्थितियों में आपको लाभ मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल