1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज जन्म लेने व्यक्तियों का कुछ ऐसा जाएगा दिन, मिलेगी अचानक खुशी

आज जन्म लेने व्यक्तियों का कुछ ऐसा जाएगा दिन, मिलेगी अचानक खुशी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2017 08:51 am IST,  Updated : Oct 11, 2017 08:51 am IST

अंक शास्त्र के अनुसार आप अपने बर्थ डेट के हिसाब से वो हर चीज जान सकते है। जो आप जानने चाहते है। जानिए आप भी अपनी बर्थ डेट के हिसाब से कैसा रहेगा आपका दिन।

birthday- India TV Hindi
birthday

धर्म डेस्क: ज्योतिष के अनुसार हम किसी के बारें में उसके जन्म के तारीख से आसानी से जान सकते है कि आज उसका दिन कैसा जाएगा। इतना ही नहीं इस विधि से आप दूसरों के बारें में भी जान सकते है।

अंक शास्त्र के अनुसार आप अपने बर्थ डेट के हिसाब से वो हर चीज जान सकते है। जो आप जानने चाहते है। जानिए आप भी अपनी बर्थ डेट के हिसाब से कैसा रहेगा आपका दिन।

ऐसे देखे डेट बर्थ से आपका भविष्य

मूलांक का अर्थ है आपके जन्म की तारीख। यानि यदि आपका जन्म 2 मार्च को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण,दोष आदि के बारे बताता है। हमारे लिए जीवन में क्या उपयोगी है और क्या अनुपयोगी, यह मूलांक से ही जाना जाता है। यह आपके मित्र और शत्रुओं के बारे में भी बताता है।

आपके करियर, जीवनसाथी, कार्यक्षेत्र और भाग्योदय की भी जानकारी देता है। मूलांक 1 से 9 तक माने जाते हैं। जिन लोगों का जन्म 9 से अधिक संख्या वाली तारीख को हुआ है वे अपने जन्मदिनांक को आपस में जोड़कर मूलांक पा सकते हैं। जैसे जिनका जन्म 11 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होगा। (1+1=2)। इसी तरह अन्य मूलांक आपस में जोड़कर निकाले जा सकते हैं।  मूलांक आपके जीवन में बहुत अधिक प्रभाव डालते है। जानिए ज्योतिषचार्य इंदु प्रकाश से कि आपके मूलांक के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मूलांक 1: परिवार के किसी सदस्य से बहसबाज़ी हो सकती है लेकिन इस बात को तूल देने की आवश्यकता नहीं है।
मूलांक 2: आज बॉस को अपनी परफॉरमेंस से खुश कर दें। पदोन्नति का रास्ता क्लीयर हो सकता है।
मूलांक 3: आज आपका समय घरेलू कामकाज में बीतेगा, जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा।
मूलांक 4: आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। घरेलू काम से आपका तनाव बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में जानें और मूलांको के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल