1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 15 फरवरी से शुरु हो रहे है पंचक, भूलकर भी न करें ये काम

15 फरवरी से शुरु हो रहे है पंचक, भूलकर भी न करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 14, 2018 07:47 pm IST,  Updated : Feb 14, 2018 09:39 pm IST

15 फरवरी से माघ अमावस्या होने के साथ-साथ पंचक शुरु हो रहे है। इसके साथ ही खण्डग्रास सूर्यग्रहण भी है। जानिए पंचक के प्रकार और कौन से काम करने की है मनाही।

panchak 15 february
panchak 15 february

ये काम करने की होती है मनाही

  • पंचक के दौरान, लकड़ी, तेल, ईधन, छप्पर, इत्यादि का काम या संग्रह नहीं करनी चाहिए।
  • मकान की ढलाई नहीं करनी चाहिए।
  • हिंदू धर्म में माना जाता है कि पंचक के दिनों में चारपाई बनवाना अच्छा नहीं होता है। यह बड़े संकट का बुलावा होता है।
  • पंचक में अगर किसी की मृत्यु हो गई है तो उसके अंतिम संस्कार ठीक ढंग से न किया गया तो पंचक दोष लग सकते है। इसके बारें में विस्तार से गरुड़ पुराण में बताया गया है जिसके अनुसार अगर अंतिम संस्कार करना है तो किसी विद्वान पंडित से सलाह लेनी चाहिए और साथ में जब अंतिम संस्कार कर रहे हो तो शव के साथ आटे या कुश के बनाए हुए पांच पुतले बना कर अर्थी के साथ रखें। और इसके बाद शव की तरह ही इन पुतलों का भी अंतिम संस्कार विधि-विधान से करें।
  • नये काम और जमीन जायदाद, वाहन आदि की खरीद बेच नहीं करनी चाहिए।
  • अगर किसी की शादी हुई है तो नई दुलिहन को घर न लाना चाहिए। इसके साथ ही विदा भी नहीं करना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल