1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. परिवर्तिनी एकादशी 2018: राशिनुसार करें ये उपाय होगी सुख-सौभाग्य की बढ़ोत्तरी

परिवर्तिनी एकादशी 2018: राशिनुसार करें ये उपाय होगी सुख-सौभाग्य की बढ़ोत्तरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2018 02:51 pm IST,  Updated : Sep 19, 2018 02:51 pm IST

भगवान श्री विष्णु शयन शैय्या पर सोते हुए करवट लेते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्री विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा की जाती है। जानइए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।

Horoscope
Horoscope

सिंह राशि
आज के दिन आप सुबह के समय स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा-अर्चना करें। फिर केले के पेड़ के पास जाकर उसको प्रणाम करें और उसकी जड़ में पानी डालें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने सभी कामों में सफलता मिलेगी।
   
कन्या राशि
आज के दिन अच्छे फलों की प्राप्ति के लिये आप भगवान विष्णु को माखन, मिश्री का भोग लगाएं और भोग लगाने के बाद श्री विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के आगे बैठकर इस मंत्र का एक माला, यानी 108 बार जाप करें। मंत्र है -
‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय। आज के दिन ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल