1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. परिवर्तिनी एकादशी 2018: राशिनुसार करें ये उपाय होगी सुख-सौभाग्य की बढ़ोत्तरी

परिवर्तिनी एकादशी 2018: राशिनुसार करें ये उपाय होगी सुख-सौभाग्य की बढ़ोत्तरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2018 02:51 pm IST,  Updated : Sep 19, 2018 02:51 pm IST

भगवान श्री विष्णु शयन शैय्या पर सोते हुए करवट लेते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्री विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा की जाती है। जानइए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।

Lord Vishnu- India TV Hindi
Lord Vishnu

धर्म डेस्क: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मा एकादशी के नाम से जाना जाता है। अतः आज पद्मा एकादशी व्रत है। कहते हैं इस दिन भगवान श्री विष्णु शयन शैय्या पर सोते हुए करवट लेते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्री विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा की जाती है।

इस एकादशी के विषय में ऐसा भी कहा गया है कि इस दिन माता यशोदा ने भगवान श्री विष्णु के वस्त्र धोएं थे। इसलिए इस एकादशी को "जलझूलनी एकादशी" भी कहा जाता है। कई जगहों पर इस दिन श्री विष्णु को पालकी में बिठाकर शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत करने का और विधि-पूर्वक उनकी पूजा करने का विधान है। साथ ही इस दिन अलग-अलग सात अनाजों से मिट्टी के बर्तन भरकर रखने और अगले दिन उन्हीं बर्तनों को अनाज समेत दान करने का विधान है। इसके अलावा आज के दिन उन सात अनाजों- गेहूँ, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर को न खाने की भी बात कही गयी है। आज के दिन ऐसा करने से दूसरे लोगों के बीच आपका वर्चस्व कायम होगा और आपके सुख सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।  (धन-दौलत के लिए करें गणपति के इस मंत्र का जाप, होगी महालक्ष्मी प्रसन्न )

एकादशी के साथ ही दोपहर 01:44 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग भी रहेगा। अतः आप अपना कोई खास काम करना चाहते हैं तो रवि योग के दौरान कर सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान भगवान विष्णु के निमित्त कुछ खास उपाय करके आप लाभ भी उठा सकते हैं। तो वो कौन-से उपाय हैं, जिन्हें आज के दिन करके आप कुछ भी पाने की क्षमता हासिल कर सकते हैं और समाज में अपना वर्चस्व कायम कर सकते हैं। जानिए इस उपायों के बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से। (15 सितंबर को सूर्य कर चुका है उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र पर प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल )

मेष राशि

आज के दिन आप विष्णु पूजा के समय एक मिट्टी के बर्तन पर हल्दी का टीका लगाकर, उसमें मूंग भरकर रखिये और आज पूरा दिन उसे वहीं पर रखा रहने दीजिये। अगले दिन उस मूंग से भरे बर्तन को किसी सुपात्र ब्राह्मण को दान कर दीजिये। ऐसा करने से आपकी पारिवारिक समस्याएं दूर होकर खुशियां बरकरार रहेगी।

वृष राशि
आज के दिन आप श्री विष्णु पूजा के समय भगवान को केसर का तिलक लगाइए। फिर उनके वामन स्वरूप के मंत्र का 11 बार जाप कीजिये। मंत्र इस प्रकार है - ‘ऊँ नमो भगवते वामनाय।’ आज के दिन ऐसा करने से आपका पराक्रम बढ़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल