1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 अक्टूबर को प्लूटो कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये प्रभाव, शुभ प्रभाव के लिए करें ये उपाय

27 अक्टूबर को प्लूटो कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये प्रभाव, शुभ प्रभाव के लिए करें ये उपाय

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 26, 2017 10:33 am IST,  Updated : Oct 26, 2017 10:33 am IST

27 अक्टूबर को प्लूटो धनु राशिममें प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों की लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही जानिए क्या उपाय कर इसका शुभ प्रभाव पा सकते है..

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
ग्यारहवें स्थान पर प्लूटो के इस प्रवेश से आपके पास भौतिक साधनों की कोई कमी नहीं होगी। आपके पास सारे सुखों के चलते लोग आपका मित्र बनने की कोशिश करेंगे और धीरे-धीरे आपको अपनी बात मनवाने पर मजबूर कर देंगे। आप अपने परिवार से ज्यादा दोस्तों पर भरोसा करेंगे, लेकिन ये दोस्ती स्थिर नहीं होगी इसलिए दोस्तों के चक्कर में पड़कर अपना नुकसान करने से बचें।

आप समाज की भलाई के लिये काम करेंगे और एक सर्वोच्च व्यक्ति बनने की योग्यता रखेंगे। आपको जीवन के हर युद्ध में विजय मिलेगी।

अच्छी स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और बुरे फलों से बचने के लिए

  • मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।  
  • चांदी के गिलास में पानी पिएं।

मीन राशि
दसवे भाव में प्लूटो जायेगा। करियर में आपको परेशानी होगी। जॉब में संवेदनशील स्थिति बनेगी। दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आपको अपने और अपने काम के प्रति विश्वास रखने की जरूरत है।

भावुक होकर कोई निर्णय न लें। आप दूसरों की मदद तो करेंगे, लेकिन दूसरों से किसी मदद की आशा न ही रखें तो अच्छा है। क्योंकि दूसरे लोग आपका काम बनाने की जगह, उसे बिगाड़ने में ही लगे रहेंगे।
अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिए

  • अपना सिर हमेशा ढंककर रखें।
  • नीले या काले रंग की पगड़ी या टॉपी सिर पर पहनें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल