1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 23 अगस्त को विशेष संयोग, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

23 अगस्त को विशेष संयोग, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2018 04:57 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 04:57 pm IST

प्रजोष व्रत के साथ-साथ गुरुवार पड़ने से आज के दिन का महत्व ओर बढ़ गया है। भगवान शिव स्वयं एक गुरु हैं, जो भक्तों की परेशानियों का हल निकालते हैं। जानिए राशिनुसार कौन से करें उपाय।

pradosh vrat 0n 23 august 2018
pradosh vrat 0n 23 august 2018

सिंह राशि
अगर आप अपने बिजनेस में आ रही एक के बाद एक परेशानियों को लेकर उलझन में हैं तो उनसे बाहर निकलने के लिये आज के दिन आपको बेल का फल लेकर, उसे साफ पानी से धोकर उस पर चन्दन का तिलक लगाना चाहिए और शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर अपने बिजनेस में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही परेशानियां दूर होंगी और आपकी उलझनें भी समाप्त होंगी।
 
कन्या राशि
अगर आप अपने विवाह के लिये कोई सुयोग्य वर या वधु ढूंढ रहे हैं तो उसके लिये आज के दिन आप शाम के समय सूरज छिपने के तुरंत बाद हाथ-पैर धोकर, साफ कपड़े पहनकर शिव मन्दिर में जाएं। फिर सात बेल पत्र लेकर, उन्हें अच्छे से धो–पोंछकर, उन पर चन्दन से ‘ऊँ’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और हर बार बेल पत्र चढ़ाते समय ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र पढ़ें।... एक बेल पत्र चढ़ाएं और ‘ऊँ नमः शिवाय’ पढ़ें। इसी प्रकार बाकी बेलपत्र चढ़ाते समय भी मंत्र पढ़ें। आज के दिन ये उपाय करने से आपको अपने विवाह के लिये जल्द ही कोई सुयोग्य वर या वधु मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल