1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. प्रदोष व्रत: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ बनी रहेगी सुख-समृद्धि

प्रदोष व्रत: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ बनी रहेगी सुख-समृद्धि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2021 07:09 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 07:09 pm IST

शुक्रवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष को शुक्र प्रदोष कहा जायेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आज किए जाने वाले ख़ास उपायों के बारे में।

प्रदोष व्रत: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ बनी रहेगी स- India TV Hindi
प्रदोष व्रत: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ बनी रहेगी सुख-समृद्धि  Image Source : INSTAGRAM/JOURNEYOFTHOUGHTS89

चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन शुक्रवार है। त्रयोदशी तिथि  पूरा दिन पूरी रात पार कर कल भोर 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आप लोगों को पता ही होगा कि हर माह के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत होता है और सप्ताह के सातों दिनों में से जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी के नाम पर उस प्रदोष का नाम रखा जाता है। 

शुक्रवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष को शुक्र प्रदोष कहा जायेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आज किए जाने वाले ख़ास उपायों के बारे में। 

  • आज के दिन किये अगर आप अपने घर के सदस्यों की खुशहाली पाना चाहते है और उनकी तरक्की सुनिश्चित करना चाहते है, तो आज स्नान आदि के बाद शिव मंदिर जाकर सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से भगवान की पूजा करें।  अगर संभव हो तो शाम के समय भी फिर से स्नान आदि करके साफ कपड़े पहनकर शिव मंदिर जाएं | अगर दोबारा स्नान नहीं कर सकते तो केवल हाथ-पैर धोकर, साफ-सुथरे कपड़े पहनकर मंदिर में जाएं और वहां जाकर ठीक सुबह की तरह धूप-दीप आदि से भगवान शंकर की पूजा करें | अगर दोनों समय मन्दिर जाकर पूजा करना आपके लिए संभव नहीं है, तो केवल शाम के समय मन्दिर जाकर शिव पूजा करें और सुबह घर पर ही भगवान का आशीर्वाद ले लें। 
  • अगर आप अपना अच्छा स्वास्थ्य पाना चाहते है और एक बेहतर जीवन जीना चाहते है, तो आज स्नान आदि रोजमर्रा के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाएं और वहां जाकर शुद्ध जल में दूध और गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं | साथ ही भगवान से अपने अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के लिए प्रार्थना करें।

Pradosh Vrat 2021: सुख-समृद्धि के लिए रखें प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  • अगर किसी कारणवश आपके प्रेम विवाह में लंबे समय से अड़चने आ रही हैं, तो उन अड़चनों से मुक्ति पाने के लिए आज स्नान आदि के बाद शिव जी को प्रणाम करें और उनके सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं | फिर शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जाप करें | मंत्र इस प्रकार है - ''ॐ नम: शिवाय'
  • अगर आप सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं और आपका बहुत दिनों से प्रमोशन रुका हुआ है, तो नौकरी में जल्द ही प्रमोशन पाने के लिए आज सवा किलो साबुत चावल लें । अब उनमें से कुछ चावल शिव मंदिर में चढ़ाएं और बाकी चावलों को किसी जरुरतमंद में बांट दें।
  • अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिये या आपकी पहले से शादी हो चुकी है, लेकिन उसमें बिल्कुल भी प्यार नहीं है तो शादी में प्यार कायम करने के लिये आज आपको दूध में थोड़ा-सा केसर और कुछ फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाने चाहिए।

गरुड़ पुराण: ये 5 चीजें बर्बाद कर सकती हैं आपका पूरा जीवन, तुरंत बना लें दूरी

  • अगर आप अपने बिजनेस की बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज आप रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लें और शाम के समय शिव मंदिर में जाकर उन रंगों से एक छोटी-सी गोल आकृति में रंगोली बनाएं | अब इस रंगोली के बींचो-बीच में घी का एक दीपक जलाएं और अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिए भगवान से प्रार्थना करें।
  • अगर आप कर्ज की किश्तों से परेशान हैं और अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करना चाहते है, तो आज भगवान शिव और माता पार्वती के सामने घी का एक दीपक जलाएं और किसी मिठाई का भोग लगाएं।
  • अगर आपके घर की सुख-समृद्धि को किसी की नजर लग गई है तो उस बुरी नजर से अपने घर को बचाने के लिये आज हाथ में जौ का आटा लेकर भगवान शंकर के चरणों में स्पर्श कराएँ। बाद में उस जौ के आटे की रोटियां बना लें और गाय के बछड़े या बैल को खिला दें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल