1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Putrada Ekadash Vrat 2018: संतान के लिए उत्तम है ये पुत्रदा एकादशी व्रत, राशिनुसार ये उपाय करना होगा फलदायी

Putrada Ekadash Vrat 2018: संतान के लिए उत्तम है ये पुत्रदा एकादशी व्रत, राशिनुसार ये उपाय करना होगा फलदायी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2018 02:40 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 02:40 pm IST

इस एकादशी को पवित्र एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि जो भी इस व्रत को श्रद्धा से करता है उसके पूर्व जन्म के सभी पाप कट जाते हैं और संतान, धन संपत्ति का सुख प्राप्त होता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ।

Putrada Ekadash Vrat 2018
Putrada Ekadash Vrat 2018

तुला राशि
अगर आप चाहते हैं कि आपका पर्स हमेशा धन से भरा रहे, आपको कभी भी पैसों की कमी महसूस न हो, इसके लिये आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद एक बरगद का पत्ता लेना चाहिए और उसे अच्छे से धो, पोंछकर उस पर केसर से या केसर न मिले तो हल्दी और चूने से ‘श्रीराम’ लिखें। अब इस पत्ते को हनुमान जी का ध्यान करते हुए अपने पर्स में रख लें। इस पत्ते को सावन खत्म होने तक अपने पर्स में ही रखें। जब सावन समाप्त हो जाये तो उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होगी और आपका पर्स हमेशा धन से भरा रहेगा। जानकारी के लिये आपको बता दूं कि सावन का महीना 26 अगस्त को खत्म हो रहा है।

वृश्चिक राशि
अगर आपके परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से किसी प्रकार की परेशानी चल रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन आपको हनुमान मन्दिर जाकर, हनुमान जी के चरणों से थोड़ा-सा सिंदूर लाना चाहिए और उस सिन्दूर से अपने घर के बाहर दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके घर में जो भी परेशानी चल रही है, वह जल्द ही दूर होगी और आगे भी वह व्यक्ति आपके परिवार के खिलाफ कुछ नहीं कर पायेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल