1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 18 साल बाद राहु कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए होगा शुभ

18 साल बाद राहु कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए होगा शुभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2017 01:04 pm IST,  Updated : Aug 17, 2017 01:04 pm IST

18 अगस्त को राहु राशि परिवर्तन कर रहा है। वह सिंह राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर वक्र गति से चलते हुए राहु कर्क राशि में और केतु मकर राशि में चले जायेंगे। जानिए आपकी राशि में क्या पड़ेगा प्रभाव..

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
राहु-केतु के इस गोचर का परिणाम आपके लिए उत्साहवर्धक नहीं है। दूसरों के भरोसे अपना काम नहीं छोड़ना चाहिए और गुस्से से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। पारिवारिक जीवन का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। धन के मामले में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। अशुभ प्रभावों से बचने के लिये चांदी की ठोस गोली गले में पहननी चाहिए और धर्म-स्थल पर काला-सफेद कंबल दान करना चाहिए।

कर्क राशि
राहु-केतु का यह गोचर आपको सभी कार्यों में असफलता देने वाला होगा। आपको झूठ बोलने और दूसरों को धोखा देने से परहेज करना होगा। अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ सकता है। कफ और पित्त की अधिकता से भी परेशानी हो सकती है। अशुभ प्रभावों से बचने के लिये आंगन में और छत पर धुंआ न करें और धर्म-स्थल पर गेहूं और गुड़ का दान करते रहें। बृहस्पतिवार से शुरू करके चार केले चार-दिन तक नदी में प्रवाहित करें। फिर अगले बृहस्पतिवार से रोज चार नीबू चार दिन तक नदी में प्रवाहित करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल