1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 18 साल बाद राहु कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए होगा शुभ

18 साल बाद राहु कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए होगा शुभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2017 01:04 pm IST,  Updated : Aug 17, 2017 01:04 pm IST

18 अगस्त को राहु राशि परिवर्तन कर रहा है। वह सिंह राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर वक्र गति से चलते हुए राहु कर्क राशि में और केतु मकर राशि में चले जायेंगे। जानिए आपकी राशि में क्या पड़ेगा प्रभाव..

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
राहु धन का व्यय और तरह-तरह के नुकसान तो करायेगा ही, आंख और गले संबंधी तकलीफ भी दे सकता है। खराब लोगों की संगति आपको कष्ट में डाल सकती है। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। राहु के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये आपको रसोई में बैठकर भोजन करना चाहिए। और चांदी का चैकोर टुकड़ा सफेद धागे में डालकर गले में पहनना चाहिए और सोने की अंगूठी बाएं हाथ में पहननी चाहिए।

कन्या राशि
राहु और केतु का यह गोचर सभी प्रकार के फायदे देने वाला है। एकादश स्थान पर राहु का गोचर, धन लाभ के अवसर बनाएगा। समय का पूरा फायदा आपको उठाना चाहिए। वाहन सुख बढ़ेगा, स्त्री सुख बढ़ेगा, संतान से सुख मिलेगा, मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नये संबंध बनेगे, जिनसे भविष्य में भारी लाभ होगा। सिर पर चोटी रखने और गुरू, पिता या दादा की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होना सुनिश्चित होगा।

 अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल