1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अयोध्या से सामने आई 'रामलला' की पहली तस्वीर, दिल को मोह लेगा ये अद्भुत नजारा

अयोध्या से सामने आई 'रामलला' की पहली तस्वीर, दिल को मोह लेगा ये अद्भुत नजारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 05, 2020 09:43 am IST,  Updated : Aug 05, 2020 10:00 am IST

अयोध्या से श्री राम की मन को मोह लेनी वाली पहली तस्वीर सामने आई है। भगवान राम की इस तस्वीर का नजारा किसी के भी मन को अपनी ओर मोहित करने के लिए काफी है।

Lord Rama - India TV Hindi
Lord Rama  Image Source : TWITTER/ANI

रामलला के दर्शन करने के लिए हर कोई बेसब्र है। अयोध्या से श्री राम की मन को मोह लेनी वाली पहली तस्वीर सामने आई है। भगवान राम की इस तस्वीर का नजारा किसी के भी मन को अपनी ओर मोहित करने के लिए काफी है। इस खास मौके पर भगवान राम को खास रंग के वस्त्रों से सजाया गया है। 

बुधवार के दिन हरा वस्त्र धारण करना शुभ होता है। इसी वजह से भगवान राम की इस मूर्ति को हरे रंग के कपड़ों से शोभित किया गया है। वस्त्र में सुनहरे रंग का गोटा लगा हुआ है जो देखने में बेहद सुंदर लग रहा है। इसके साथ ही रामलला के आसपास फूलों की सजावट भी की गई है। पीला रंग शुभता का प्रतीक होता है। इसी वजह से रामलला के आसपास सफेद के साथ-साथ गेंदे के फूलों से भी सजावट की गई है। 

32 सेकेंड का है राम मंदिर भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त, इस मंगल घड़ी के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या

भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त

माना जाता है कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना भगवान राम का कोई काम शुरू नहीं किया जाता। इसी वजह से पहले पीएम मोदी हनुमान गढ़ी के दर्शन करेगें इसके बाद रामलला की भूमि का पूजन करेंगे। भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 32 सेंकेड का है जो मध्याह 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकेंड से लेकर 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकेंड के तक है।

21 ब्राह्मण कराएंगे पूजा
अयोध्या में हो रहे पूरे कार्यक्रम में काशी, अयोध्या, दिल्ली, प्रयाग के विद्वानों को बुलाया गया है। अलग-अलग पूजा के अलग-अलग जानकार है। 21 ब्राह्मण अलग-अलग तरह से पूजा कराएंगे। पूजा एक ही समय नहीं होगी। अलग-अलग समय पर ब्राह्मण पूजा कराएंगे।

तुलसीदास की रामचरित मानस के इन दोहों में छिपा है जीवन का सार, सुखमय जीवन के लिए जरूर करें इन्हें फॉलो

3 दिन से चल रही है पूजा विधि
रामलला जन्म भूमि पूजन का कार्यक्रम तीन दिन में संपूर्ण होगा। जिसका मुख्य दिन आज का है। सबसे पहले 3 अगस्त को इस पूजा का कार्यक्रम शुरू हुआ। 3 अगस्त को गणेश पूजा हुई। 4 अगस्त को राम अर्चना के साथ हनुमान गढ़ी में निशान पूजा हुई। वहीं 5 अगस्त यानी कि आज 21 ब्राह्मण भूमि पूजन कराएंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल