1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए कानूनी काम करने के लिए शुभ

शनिवार: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए कानूनी काम करने के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 07, 2017 07:50 am IST,  Updated : Oct 07, 2017 07:50 am IST

आज शनिवार होने के साथ-साथ यायीजयद योग लग रहा है। जो कि शाम 07 बजकर 36 मिनट से शुरु होकर अगले दिन दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर रहेगा। इस योग में कानून से संबंधी काम करना शुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहे

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। आज अशून्य शयन व्रत है। जिस प्रकार पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिये करवाचौथ का व्रत रखती है, उसी तरह पति को भी अपनी पत्नी की लंबी आय़ु और बेहतर संबंधों के लिये यह व्रत रखना चाहिए। कल करवाचौथ का व्रत भी है। आज शनिवार होने के साथ-साथ यायीजयद योग लग रहा है।  जो कि शाम 07 बजकर 36 मिनट से शुरु होकर अगले दिन दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर रहेगा। इस योग में कानून से संबंधी काम करना शुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट आपका इंतजार कर रहा है। सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है। प्रोजेक्ट में अपने सहयोगियों की राय लेना ना भूलें। शाम को घर में कोई आज आपका बेसब्री से इंतजार कर सकता है। अपने काम के लिये दूसरों पर निर्भर न रहें। आज किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। वहां कई ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो आपके जीवन में आगे काम आयेंगे। आज घर से निकलते वक्त बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें।

वृष राशि
आज आपका पूरा दिन खुशियों भरा बितेगा। घर-परिवार या फिर ऑफिस में कोई खुशी का समाचार मिल सकता है और उसका सेलिब्रेशन भी जरूर होगा। आप किसी ऑफिस ट्रिप पर आज बाहर भी जा सकते हैं। बेटी के ससुराल पक्ष से आज कोई घर पर आ सकता है, वो भी खुशियों के आगमन के साथ। छात्रों के लिये दिन की शुरुआत थोड़ी चिंताओं में हो सकती है, लेकिन दिन ढलते-ढलते वहां भी परिस्थियां अनुकुल हो जायेंगी। आज आपको जो भी मिले, उसे दूसरों से बांटना ना भूलें।

ये भी पढ़ें;

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल