1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए कानूनी काम करने के लिए शुभ

शनिवार: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए कानूनी काम करने के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 07, 2017 07:50 am IST,  Updated : Oct 07, 2017 07:50 am IST

आज शनिवार होने के साथ-साथ यायीजयद योग लग रहा है। जो कि शाम 07 बजकर 36 मिनट से शुरु होकर अगले दिन दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर रहेगा। इस योग में कानून से संबंधी काम करना शुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहे

horoscope
horoscope

धनु राशि
आज आप समाज में और अपने परिवार में सम्मान के हकदार होंगे। किसी सामाजिक स्थल पर समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। वहां समाज से जुड़ी कुरितियों पर बेबाकी से अपने विचार सबके सामने रखने में सफल होंगे। आपके काम से आपके अपने बहुत खुश होंगे। आज अपने बचपन के दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, इससे आपका दिन और भी खुशनुमा हो जायेगा। अपनी माता को आज कुछ गिफ्ट करने से बहुत अच्छा महसूस करेंगे।

मकर राशि
आज का दिन कुछ नये तोहफों के साथ आपका इंतजार कर रहा है। दिन ढलते- ढलते कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। बस अपनी डाइट के अनुसार सेहतमंद खाना लें। स्टूडेंट्स को आज किसी हाई लेवल कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। इस कॉम्पिटिशन में आपकी जीत आगे करियर के लिये राह खोलेगी। बुजुर्गों को आज अपने समय का सदुपयोग कोई अच्छी किताब पढ़कर करना चाहिए। आज किसी बच्चे को नोटबुक और पेन गिफ्ट करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल