1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सफला एकादशी 2017: 13 दिसंबर को ऐसे करें राशि के अनुसार ये उपाय, होगी हर इच्छा पूरी

सफला एकादशी 2017: 13 दिसंबर को ऐसे करें राशि के अनुसार ये उपाय, होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 12, 2017 09:30 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 09:30 pm IST

आज के दिन भगवान विष्णु के निमित्त विभिन्न राशि वाले क्या उपाय करें कि उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो जायें और उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
अपने बिजनेस में वृद्धि के लिये आज के दिन एक तांबे का चौड़े मुंह वाला कलश लीजिये। अब उस कलश में श्री विष्णु के किसी भी मन्दिर के मुख्य द्वार और गाय के खुर के नीचे की थोड़ी - सी मिट्टी लेकर रख दें। अगर संभव हो, तो विष्णु मन्दिर के द्वार की मिट्टी और गाय के खुर की मिट्टी के साथ ही घुड़साल, जहां पर घोड़े बांधे जाते हैं, वहां की मिट्टी भी कलश में रखें। अब उस कलश को अपनी दुकान या ऑफिस के गेट के पास रख दें और नियमित रूप से अपनी दुकान या ऑफिस खोलते समय धूप उस कलश में जलाएं। यह उपाय आपको पंद्रह दिन तक करना है।

वृश्चिक राशि
अपने परिवार के सदस्यों की समृद्धि के लिये आज के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान नारायण को अर्पित करें। जल अर्पित करते समय शंख में कुछ जल बचाकर रख लें और उसे प्रसाद रूप में स्वयं ग्रहण कर लें। आपके परिवार की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल