1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Sawan 2018: सावन में भूलकर भी न करें ये 10 काम, होगा नुकसान ही नुकसान

Sawan 2018: सावन में भूलकर भी न करें ये 10 काम, होगा नुकसान ही नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2018 09:05 am IST,  Updated : Jul 31, 2018 09:05 am IST

इस पवित्र माह में ऐसे कई काम है जो नहीं करना चाहिए। जिससे की भगवान शिव के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर बनी रहें। इसलिए सावन के पवित्र महीने में ये काम बिल्कुल न करें। जिसके कारण आपके ऊपर शिव की कृपा बनी रहें। जानिए कौन से कान नहीं करने चाहिए, साथ ही इसका कारण।

Sawan 2018- India TV Hindi
Sawan 2018 Image Source : INDIA TV

धर्म डेस्क:  इस साल का सावन माह बहुत ही शुभ माना गया है। क्योंकि ऐसा 19 साल बाद हुआ है कि पूरे एक माह के सावन पड़े है। जिसमें 4 सोमवार आ रहे है। धार्मिक मान्‍यताओ के अनुसार इस माह का संबंध शिव से जोड़ा गया है,इसलिए इसका महत्‍व और अधिक बढ़ जाता है। सावन के पूरे महीने आने वाले सभी सोमवार का विशेष महत्‍व बताया जाता है। ऐसी मान्‍यता है का सोमवार को ही देवी पार्वती ने शिव को पाने के लिए विशेष व्रत रखा था इसलिए ऐसी मान्‍यता है कि उपासक अगर सावन मास में सोमवार को शिव का व्रत रखते हुए सोमवार को उपवास रखते हैं तो शिव प्रसन्‍न होते हैं और वां‍छित फल मिलता है।

माना जाता है कि इस पवित्र माह में ऐसे कई काम है जो नहीं करना चाहिए। जिससे की भगवान शिव के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर बनी रहें। इसलिए सावन के पवित्र महीने में ये काम बिल्कुल न करें। जिसके कारण आपके ऊपर शिव की कृपा बनी रहें। जानिए कौन से कान नहीं करने चाहिए, साथ ही इसका कारण।

शिवलिंग पर न चढ़ाएं हल्दी

शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। हल्दी जलाधारी होने के साथ-साथ हल्दी स्त्री से संबंधित वस्तु है। शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है और ये शिवजी का प्रतीक है।

बुरे विचारों से बचें
बुरे विचार से बचना चाहिए, अन्यथा शिवजी की पूजा में मन नहीं लग पाएगा। मन बेकार की बातों में ही उलझा रहेगा। शास्त्रों में स्त्रियों के लिए गलत बातें सोचना महापाप बताया गया है। (सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर )

इन लोगों का अपमान न करें
सावन माह में बुजुर्ग व्यक्ति, गुरु, भाई-बहन, जीवन साथी, माता-पिता, मित्र और ज्ञानी लोगों का अपमान न करें। शिवजी ऐसे लोगों से प्रसन्न नहीं होते हैं जो यहां बताए गए लोगों का अपमान करते हैं। ये सभी लोग हर स्थिति में सम्मान के पात्र हैं, हमेशा इनका सम्मान करें।

सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए
सुबह जल्दी जागने की कोशिश करें और स्नान आदि कार्यों के बाद शिवजी की पूजा करें। यदि देर तक सोते रहेंगे तो इससे आलस्य बढ़ेगा। सुबह जल्दी उठने से वातावरण से स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। सुबह के समय मन शांत रहता है और इस वजह से पूजा पूरी एकाग्रता से हो पाती है। (सावन में महामृत्युंजय मंत्र करते समय न करें ये गलतियां, भगवान शिव हो जाएंगे रुष्ट)

मांसाहार से बचें
सावन के महीने में इंसान को मांस के सेवन से दूर रहने को कहा जाता है, इसके पीछे बहुत सारे धार्मिक कारण हैं लेकिन इसका वैज्ञानिकों की ओर से सटिक वजह है कि यह मौसम बारिश का होता है, इस दौरान वातावरण में काफी कीड़े-मकोड़े सक्रिय हो जाते हैं जो कि जानवरों के शरीर पर भी पाये जाते हैं, जिनका सेवन करना बीमारियों को दावत देना होता है।

पति-पत्नी ध्यान रखें ये बातें
व्यक्तियों को कहा जाता है कि वो इस दौरान ब्रहमचर्य का पालन करें और शारीरिक सुख ना भोंगे क्योंकि इस दौरान गर्भधारण की संभावना भी होती है। वैज्ञानिक भी इस समय को बच्चे के लिए सही नहीं मानते हैं क्योंकि इस दौरान लड़कियां और महिलाएं काफी पूजा-पाठ और व्रत करती हैं जिसके कारण उनकी सेहत पर असर पड़ता है, वो आंतरिक रूप से मजबूत नहीं हो पाती हैं। (सावन का पहला सोमवार, बेलपत्र के अलावा ये चीजें चढ़ाकर करें भगवान शिव को प्रसन्न )

दूध के सेवन से रखें परहेज
शिव जी का दूध से अभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई होगी। वैज्ञानिक मत के अनुसार इन दिनों दूध वात बढ़ाने का काम करता है। अगर दूध का सेवन करना हो तब खूब उबालकर प्रयोग में लाएं। कच्चा दूध प्रयोग में नहीं लाएं।

वीडियों में देखें और कौन से काम है जो सावन में करना है वर्जित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल