1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Sawan 2018: सावन के सोमवार में राशिनुसार इन मंत्रों का करें जाप, होगी हर इच्छा पूरी

Sawan 2018: सावन के सोमवार में राशिनुसार इन मंत्रों का करें जाप, होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2018 02:11 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 03:06 pm IST

रावण मास के सोमवार के दिन जो व्यक्ति विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करता है और व्रत करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। जानिए राशिनुसार भगवान शिव के किन मंत्रों का करें जाप।

Sawan 2018
Sawan 2018

तुला राशि
इस श्रावण मास के दौरान आपको भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊं शं भवोद्भवाय शं ऊं नमः’।। श्रावण मास के दौरान आपको नित्य रूप से इस मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
इस श्रावण मास के दौरान आपको शिव जी इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-‘निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं’।। श्रावण मास के दौरान आपको नित्य रूप से इस मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए, यानी पूरे माह के दौरान आपको तीन सौ तीस बार इस मंत्र का जाप करना है।

धनु राशि
इस श्रावण मास के दौरान आपको भगवान शिव के इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है-‘

ऊं ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय श्रीमते आयुःप्रदाय, धनदाय, पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः कष्टं घोर भयं वारय वारय  पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं क्लीं ह्रीं ऐं ऊं’
सम संख्याम सावित्रीम् जपेत्-
ॐ तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय
च धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात ।।

श्रावण मास के दौरान आपको इस मंत्र का नित्य रूप से सुबह-शाम एक बार जाप करना चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल