1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Sawan Month 2018: आखिर सावन में हरा रंग पहनना क्यों माना जाता है शुभ?, जानिए इसके पीछे का कारण

Sawan Month 2018: आखिर सावन में हरा रंग पहनना क्यों माना जाता है शुभ?, जानिए इसके पीछे का कारण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2018 11:38 am IST,  Updated : Aug 01, 2018 11:38 am IST

हरा रंग हमारे सौभाग्य से जुड़ा माना जाता है। आपने देखा होगा कि इस माह अधिक मात्रा में महिलाएं हरी रंग की चूड़ियां या कपड़े पहनती है। इसके पीछे भी कारण है। जानिए क्या?

Sawan 2018- India TV Hindi
Sawan 2018 Image Source : INSTRAGRAM

हेल्थ डेस्क: भगवान शिव का सबसे प्रिय माह सावन माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस माह भगवान शिव की पूजा सच्चे मन और विधि-विधान से की जाए तो वह जरुर प्रसन्न होते हैं। यह माह महिलाओं के लिए बेहत खास होता है। इस माह चारों ओर सिर्फ हरियाली ही हरियाली होती है। जो कि सुकून और शांति देता है।

हरा रंग हमारे सौभाग्य से जुड़ा माना जाता है। हरा रंग पहनने से हरा भाग्य खुलता है। इसके साथ ही इस माह हरा रंग पहनकर आप प्रकृति को आभार वक्त करते हैं।

आपने देखा होगा कि इस माह अधिक मात्रा में महिलाएं हरी रंग की चूड़ियां या कपड़े पहनती है। इसके पीछे भी कारण है। जानिए क्या?

बुद्ध ग्रह का संबंध हरे रंग से

अगर किसी व्यक्ति के बुध ग्रह उतार-चढ़ाव कर रहा है। तो उसके जीवन में कई बदलाव आते है। अगर उसे अपने करियर को ऊंचाईयों तक ले जाना चाहते है। तो इस माह हरा रंग के कपड़े पहनने से बुद्ध भगवान प्रसन्न होते है। वहीं सुहागन महिला ऐसा करती हैं तो उसके घर संपन्नता के साथ कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

विवाह से जुड़ा है हरा रंग
सावन में हरा रंग की चूड़िय़ा और कपड़े पहनने से महिलाओं का भगवान शिव का आर्शीवाद मिलता है। साथ ही सुहागिन महिला पहनती है तो उसके पति की आयु लंबी होती है।

घर में लाना है सकारात्मक ऊर्जा
अगर आपको अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा लाना है तो हरा रंग अपने घर पर कराएं। अगर पति-पत्नी में अनबन बनी रहती है तो बेडरुम के दक्षिण पूर्व के हिस्से में हरा रंग कराना शुभ होगा।

न पहने इस रंग का कपड़ा
माना जाता है कि काला रंग भगवान शिव को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस रंग को देखते ही वह क्रोधित हो जाते हैं। यदि आप शिव के प्रकोप से बचना चाहते हैं या फिर उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा करते समय काले कपड़ों को न पहनें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल