1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. हो ऐसी घटनाएं, तो समझ लें होने वाला है धन का भारी नुकसान

हो ऐसी घटनाएं, तो समझ लें होने वाला है धन का भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2017 04:28 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 04:28 pm IST

अगर आप इन घटनाओं को समझ जाएंगे तो निश्चित ही होने वाले भारी नुकसान से खुद को बचा सकते हैं। जानिए ऐसी कुछ दैनिक घटनाओं के बारें में। जो कि आपको आने वाली आर्थिक समस्याओं के लिए सतर्क कर रहा है।

water
water

  • आपके घर में लगा नल या फिर कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अकसर खराब होने लगे हैं, तो यह धन के लिहाज से नुकसान का सूचक है। जिसका मतलब है कि भविष्य में आपको किसी बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पडेगा।
  • सूर्य पर्वत पर खड़ी अनामिका अंगुली के निचले भाग में तिल निकल आया है तो यह इस बात का सूचक है कि आप अपनी सारी जमा-पूंजी गंवाने वाले हैं। या फिर अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा खाने वाले है।
  • अगर आपकी कोई सोने की चीज खो गई है या फिर आप रखकर कहीं भूल गए हैं तो यह बताता है कि कोई दोस्त, साथी या फिर कोई रिश्तेदार आपको धोखा देने वाला है।
  • बिना किसी कारण आपके पालतू जानवर की मृत्यु हो गई है, तो समझ लें कि भविष्य में धन संबंधी समस्या आ रही है।
  • अगर आपके घर में पानी की सीलन आना शुरु हो गई है, तो यह आर्थिक संकट आने का सूचक है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल