1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Purushottam Ekadashi: मलमास की एकादशी में बन रहा है शुभ योग, करियर और बिजनेस में लाभ के लिए करें ये खास उपाय

Purushottam Ekadashi: मलमास की एकादशी में बन रहा है शुभ योग, करियर और बिजनेस में लाभ के लिए करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2020 06:52 am IST,  Updated : Oct 13, 2020 06:52 am IST

किसी भी अधिक अधिक कृष्ण पक्ष की एकादशी को पुरुषोत्तमी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है |

परमा एकादशी के दिन करे ये खास उपाय- India TV Hindi
परमा एकादशी के दिन करे ये खास उपाय Image Source : INSTRAGRAM//LORDVISHNU_SE

आज अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया एकादशी और दिन मंगलवार है। एकादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी | किसी भी अधिक अधिक कृष्ण पक्ष की एकादशी को पुरुषोत्तमी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है |

आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक कुमार योग रहेगा साथ ही आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक शुभ योग रहेगा | कुमार योग विद्या प्राप्ति और किसी से मैत्री संबंधों के लिये बहुत ही शुभ है। वहीं शुभ योग में किये गये कामों से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा |  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज के दिन कौन-से खास उपाय करने चाहिए। 

Parama Ekadashi 2020: आज है सबसे ज्यादा फल देने वाली 'परमा एकादशी', जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत और महत्व

  • अपने बच्चों की तरक्की सुनिश्चित करने के लिये आज के  भगवान विष्णु की पूजा के समय चन्दन घिसकर एक कटोरी में रख दें और जब पूजा समाप्त हो जाये तो दोनों हाथों से भगवान को पुष्पांजलि चढ़ाने के बाद उस कटोरी में से चन्दन लेकर अपने बच्चे के मस्तक पर तिलक लगा दें | चन्दन घिसते समय ध्यान रहे कि एक बार में इतना चन्दन घिस लें जो अगले 15 दिन तक, यानी अगली एकादशी तक चलता रहे और ये तिलक लगाने की प्रकिया भी आप अगली एकादशी तक जारी रखें | जब अगली एकादशी आये तो आप फिर से यही प्रक्रिया दोहरा सकते हैं। आपके बच्चे की तरक्की सुनिश्चित होगी
  • अगर आप किसी भी काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज भगवान विष्णु की पूजा के समय एक हल्दी की गांठ पूजा स्थल पर रख लें और अगले दिन जब भी उस काम को करने के लिये घर से निकले तो उस हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में लपेटकर अपने पास रख लें | आज  ऐसा करने से आपको काम में सफलता जरूर मिलेगी |.
  • अपने परिवार के सदस्यों की समृद्धि के लिये आज के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान नारायण को अर्पित करें और घी के दीपक से उनकी आरती करें | आज ऐसा करने से आपके परिवार के सदस्यों की समृद्धि होगी।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन की सारी समस्याएं जल्द ही दूर हो जायें और खुशियां आपके घर पर दस्तक दें, इसके लिये आज पीपल के तीन पत्ते लेकर उन पर लाल रोली से ‘श्री’ लिखकर भगवान विष्णु के मन्दिर में चढ़ा दें | साथ ही उन्हें दही में शक्कर मिलाकर भोग लगाएं।  आज  ऐसा करने से आपके जीवन की सारी समस्याएं समाप्त हो जायेगी और खुशियाँ आपके घर पर दस्तक देंगी |
  •  अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखद बनाना चाहते हैं, तो आज   एक लोटे में जल डालकर, उसमें थोड़ी-सी पिसी हुई हल्दी मिलाएं और उसमें एक सिक्का डाल कर अपने ऊपर से सात बार वारकर बहते पानी में बहा दें | आज ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी पैसों की तंगी न हो और आपके घर के भंडार हमेशा भरे रहें, तो आज  शाम के समय आप विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं | साथ ही भगवान को बेसन के लड्डू का भोग लगाएँ और भोग लगाने के कुछ देर बाद उन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में सबको बांट दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण कर लें। आज  ऐसा करने से आपके घर के भंडार हमेशा भरे रहेंगे |
  • अपने बिजनेस में वृद्धि के लिये आज  एक तांबे का चौड़े मुंह वाला कलश लेकर, उसे श्री विष्णु के किसी भी मन्दिर के मुख्य द्वार और गाय के खुर या पैर के नीचे की थोड़ी-सी मिट्टी लाकर रख दें | उस कलश को आप अपनी दुकान या ऑफिस के गेट के पास रख दें और नियमित रूप से 43 दिनों तक उस कलश को धूप दिखाएं | आज ऐसा करने से आपके बिजनेस में वृद्धि होगी। 

Vastu tips: घर के मंदिर में कराएं इस रंग का पेंट, पूजा करते समय मिलेगी शांति

  • अपने घर की सुख-शांति के लिये और जीवन में तरक्की के लिये आज एकादशी के दिन रात के समय भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए भजन-कीर्तन करें | कहते हैं एकादशी की रात को जागकर भगवान का ध्यान करने से हजार वर्षों तक की गई तपस्या का फल प्राप्त होता है | अतः आज ऐसा करने से आपके घर की सुख शांति बनी रहेगी और जीवन में तरक्की भी होगी। 
  •  
  • आप जल्द ही किसी नये काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उस काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज  गाय को गेहूं के आटे से बनी रोटी पर गुड़ रखकर खिलाएं | साथ ही गाय के खुर या पैर में थोड़ा-सा पानी डालकर आशीर्वाद लें | आज ऐसा करने से आपके काम की शुरुआत अच्छी होगी और साथ ही उसकी तरक्की भी सुनिश्चित होगी |
  • अपने जीवनसाथी की बेहतरी के लिये आज  5 सुहागिन महिलाओं को घर पर आदरपूर्वक बुलाकर कुछ मीठा भोजन कराएं | अगर घर पर व्यवस्था नहीं हो पाती है, तो 5 सुहागिन महिलाओं के निमित्त भोजन निकालकर, उनके घर जाकर दे आयें | आज  ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की बेहतरी सुनिश्चित होगी |  
  • आपके ऊपर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लंबे समय तक बना रहे और आपके बच्चे हमेशा आपका सम्मान करते रहें, इसके लिये आज  पीपल के पेड़ की जड़ में एक लोटा जल चढ़ाएं | साथ ही श्री विष्णु के मंत्र का 21 बार जप करें | मंत्र इस प्रकार है –'ऊँ नमो भगवते नारायणाय।' आज के दिन ऐसा करने से बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद हमेशा आपके ऊपर बना रहेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल