1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 18 जुलाई का दिन बहुत ही शुभ, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

18 जुलाई का दिन बहुत ही शुभ, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Jul 17, 2018 07:03 pm IST

आज स्कन्द षष्ठी के दिन कार्तिकेय जी की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग फल प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Skanda sashti vrat on 18 july 2018
Image Source : INDIA TVSkanda sashti vrat on 18 july 2018

धनु राशि
अगर आप अपने आर्थिक पक्ष को पहले की अपेक्षा और भी बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन रात के समय थोड़ा-सा सत्तू का आटा लीजिये और उसमें थोड़ी मात्रा में घी मिलाइए। अब इस आटे की मदद से एक दीपक बना लीजिये। फिर उस दीपक को पास के किसी चौराहे पर रख आइए। आज के दिन ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा।

मकर राशि
अगर आप अपनी दोस्ती के रिश्ते को प्यार के रिश्ते में बदलना चाहते हैं, तो आज के दिन एक चंदन की खुशबू वाली धूपबत्ती लेकर भगवन कार्तिकेय के आगे जलाएं। साथ ही भगवान के चरण छूकर उनको प्रणाम करें और उनका आशीर्वाद लें। आज के दिन ये उपाय करने से आपकी दोस्ती का रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल जाएगा।

कुंभ राशि
अगर आपकी कोई खास इच्छा है, जिसे आप जल्द ही पूरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन चंपा के कुछ फूल लीजिये और उनकी माला बनाइए। अब उस माला को भगवान कार्तिकेय जी को अर्पित करिये और अपनी विशेष इच्छा के लिए भगवान कार्तिकेय के सामने हाथ जोड़कर विनती करिये।  आज के दिन ऐसा करने से आपकी जो भी इच्छा होगी, वो जरूर पूरी होगी

मीन राशि
अगर आप अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो बिजनेस में बढ़ोतरी करने के लिये आज के दिन आपको एक मोर का पंख लेना चाहिए और उसे अपने घर के मन्दिर में लगान चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस में निश्चित रूप से जल्द ही बढ़ोतरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल