1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, बचने के लिए करें ये खास उपाय

आज पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, बचने के लिए करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2019 01:42 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 11:41 am IST

आज के दिन श्रद्धादि की अमावस्या, खग्रास सूर्यग्रहण के साथ साथ मृगशीर्ष नक्षत्र और वृद्धि योग के संयोग मे आप कौन सा खास उपाय करके लाभ उठा सकते है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Solar eclispe
Solar eclispe

तुला राशि
यह सूर्यग्रहण आपके नवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में नवां स्थान भाग्य से संबंध रखता है। अतः आपके भाग्य पर, आपकी किस्मत पर यह ग्रहण लगेगा। इस दौरान आपकी किस्मत आपका पूरी तरह से साथ नहीं दे पायेगी। तो अपने भाग्य को ग्रहण के प्रभाव से बचाने के लियेआज के दिन आपको- मन्दिर में गुड़ का दान करना चाहिए।  वैसे तो आज की ग्रह- नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय तुला राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

वृश्चिक राशि
यह सूर्यग्रहण आपके आठवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध आपकी आयु से है। अतः सूर्य का यह ग्रहण आपकी आयु पर लगेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। तो सूर्य के इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको काली गाय या बड़े भाई की सेवा करनी चाहिए । वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल