1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, बचने के लिए करें ये खास उपाय

आज पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, बचने के लिए करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2019 01:42 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 11:41 am IST

आज के दिन श्रद्धादि की अमावस्या, खग्रास सूर्यग्रहण के साथ साथ मृगशीर्ष नक्षत्र और वृद्धि योग के संयोग मे आप कौन सा खास उपाय करके लाभ उठा सकते है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Solar eclispe
Solar eclispe

सिंह राशि
यह सूर्यग्रहण आपके ग्यारहवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आपकी आमदनी और कामना पूर्ति से है। अतः इस ग्रहण का असर आपकी आमदनी और आपकी इच्छाओं पर होगा। आपको अपनी किसी इच्छा की पूर्ति करने में परेशानी आ सकती है। अतः सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आप- रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 5 मूली या 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन उन्हें किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान दे आएं। इससे आपको अशुभ फलों से मुक्ति मिलेगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

कन्या राशि
यह सूर्यग्रहण आपके दसवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध आपके करियर और आपके पिता के करियर की सफलता से संबंध रखता है। अतः इस ग्रहण का प्रभाव आपके खुद के और आपके पिता के करियर के ऊपर रहेगा। आपको अपने करियर के डिसीजन लेने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिये आज के दिन आप- सफेद या शरबती रंग की टोपी या पगड़ी सिर पर पहनें। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल