1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, बचने के लिए करें ये खास उपाय

आज पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, बचने के लिए करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2019 01:42 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 11:41 am IST

आज के दिन श्रद्धादि की अमावस्या, खग्रास सूर्यग्रहण के साथ साथ मृगशीर्ष नक्षत्र और वृद्धि योग के संयोग मे आप कौन सा खास उपाय करके लाभ उठा सकते है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Solar eclispe
Solar eclispe

कुंभ राशि
यह सूर्यग्रहण आपके पांचवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में पांचवे स्थान का संबंध विद्या से है, गुरु से है, संतान से है, विवेक से है और साथ ही रोमांस आदि विषयों से है। अतः आपकी इन सब स्थितियों पर सूर्य का यह ग्रहण लगेगा। ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको-पक्षियों को दाना डालना चाहिए । वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कुम्भ राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

मीन राशि
सूर्यग्रहण आपके चौथे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में चौथे स्थान का संबंध माता, भूमि-भवन और वाहन से है। अतः सूर्य का यह ग्रहण माता के साथ आपके संबंधों पर और भूमि-भवन और वाहन पर लगेगा। इस दौरान किसी काम में आपको माता से सहयोग पाने के लिये थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अतः इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये आज के दिन आपको- किसी जरूरतमंद को भोजन कराना चाहिए। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मीन राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल