1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 22 सितंबर को सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये प्रभाव

22 सितंबर को सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2017 11:23 am IST,  Updated : Sep 14, 2017 11:23 am IST

22 सितंबर को सूर्य राशि परिवर्तित करके तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों पर इसका प्रभाव ज्यादा पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सीधी और साफ बात करने से आपको फायदा हो सकता है। आपकी महत्वाकांक्षाएं समय के साथ-साथ बदलती जाएंगी। बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। पड़ोसियों को किसी खास काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। किसी दूर स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियां कुछ कम हो सकती है। आपके रुके काम पूरे हो सकते हैं। आज आप अच्छा अनुभव करेंगे।

कन्या राशि
आज का सारा दिन बदलाव के नाम रहेगा। आप किसी ऐसे आदमी के संपर्क में आ सकते हैं जो आपके जीवन में बदलाव का कारण बनेगा। इस राशि के जो लोग खेल के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

इस राशि की महिलायें अपने मन को शांत रखे क्योंकि कुछ स्थितियों में आज आपको गुस्सा अधिक आ सकता है। अपनी दिल की बात लवमेट से शेयर करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा । आज कोई नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल