1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 22 सितंबर को सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये प्रभाव

22 सितंबर को सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2017 11:23 am IST,  Updated : Sep 14, 2017 11:23 am IST

22 सितंबर को सूर्य राशि परिवर्तित करके तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों पर इसका प्रभाव ज्यादा पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आपका ध्यान परिवार और पैसे की तरफ रहेगा।  हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करें। आपके सभी काम सहज ढंग से पूरे हो जायेंगे। चीजें धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। ऑफिस में आज आपको कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है।

कामकाज में व्यस्तता ज्यादा हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई से मन डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। मोबाइल या किसी इलेक्ट्रानिक गेजेट में प्रॉब्लम को लेकर आज आपको भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। पूजा के समय माँ शैलपुत्री की आराधना करें। रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा।

मकर राशि
इस दिन आपका टाइम थड़ा तनावभरा होगा। किसी गुड न्यूज से आज आपका दिन बन जायेगा। आपकी लाइफ में कोई पॉज़िटिव चेंज आयेगा। दोपहर तक आपको आर्थिक लाभ मिलने वाला है। किसी करीबी मित्र के साथ चल रहा विवाद आज अपनों की मदद से खत्म हो जायेगा।

इस राशि के जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े है उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। आज किसी छोटी कन्या के पैर छूएं, तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल