1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 22 सितंबर को सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये प्रभाव

22 सितंबर को सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2017 11:23 am IST,  Updated : Sep 14, 2017 11:23 am IST

22 सितंबर को सूर्य राशि परिवर्तित करके तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों पर इसका प्रभाव ज्यादा पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आप अपने सभी काम समय से निपटा लेंगे, उसके अच्छे रिजल्ट्स भी आपको मिलेंगे। अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। कोई रिश्ता देखने के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके स्वाभाव से आसपास के लोग काफी प्रभावित होंगे।

इस राशि के जो लोग आविवाहित हैं आज उनकी मनचाहे रिश्ते की तलाश खत्म हो जायेगी। मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। आज माँ दुर्गा की प्रतिमा पर फूल अर्पित करें घर में खुशियां आयेंगी। 

मीन राशि
इस राशि के जातकों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर निजी मामलों में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो उसे कुछ दिनों के लिए टाल दें। भाषा पर कंट्रोल रखें वरना आपकी बोली कुछ गलतफहमी भी पैदा कर सकती है, सावधान रहें।

आपका मन कोई महंगी वस्तु भी खरीदने के लिये करेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें सम्मानित किया जा सकता है। विरोधी पक्ष आपके सामने दोस्ती का हांथ बढ़ा सकते हैं। पूजास्थल पर आरती जरुर करें परिस्थिति अनुकूल बनेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल