1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज शाम को सूर्य कर रहा है कृतिका नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों पर आएंगे संकट के बादल

आज शाम को सूर्य कर रहा है कृतिका नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों पर आएंगे संकट के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 10, 2018 02:12 pm IST,  Updated : May 11, 2018 06:00 am IST

सूर्य का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: आज के दिन शाम 06:13 पर सूर्यदेव कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 25 मई की दोपहर 02:21 तक यहीं पर रहेंगे। सूर्यदेव के कृतिका नक्षत्र में इस प्रवेश से विभिन्न नामाक्षर और नक्षत्र वाले लोगों पर भी प्रभाव होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

sun transit on kritika nakshtra in 11 may 2018
sun transit on kritika nakshtra in 11 may 2018

आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य या आश्लेषा नक्षत्र में जन्में लोग
जिनका नाम ‘क’, ‘घ’, ‘ङ’, ‘छ’, ‘ह’ या ‘ड’ अक्षर से शुरू होता हो, उन लोगों के जीवन की गति 25 मई तक कुछ हल्के प्रवाह में रहेगी। सब कुछ ठहरा, ठहरा-सा लगेगा, जिसकी वजह से आपके कामों में देरी होगी। अतः अपने कामों की गति को बनाये रखने के लिये- घर में पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करें। अगर पीतल के बर्तन उपलब्ध न हो तो बाजार से कोई एक पीतल का बर्तन खरीदकर लाएं और उसका इस्तेमाल करें। इससे आपके कामों की गति बनी रहेगी।
.
मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी या हस्त नक्षत्र में जन्में लोग
जिनके नाम का पहला अक्षर ‘म’, ‘ट’, ‘प’ या ‘ठ’ हो, उन लोगों के कामों में स्थिरता आयेगी। आप जो भी काम करेंगे, वह 25 मई तक स्थिर रहेगा। अच्छी स्थिति सुनिश्चित करने के लिये तक- 25 मई तक घर से निकलने से पहले पानी पीकर जरूर जाएं। अगर संभव हो तो कुछ मीठा भी खाकर जाएं। इससे आपके कामों में स्थिरता आयेगी।

चित्रा, स्वाती या विशाखा नक्षत्र में जन्में लोग
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ‘प’, ‘र’ या ‘त’ हो, उन लोगों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। आपकी किस्मत के दरवाजे आज शाम 06:13 से खुलने वाले हैं। आपके ऊपर माता लक्ष्मी की अपार कृपा बनी रहेगी। अतः शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये 25 मई तक- बन्दर को गुड़ डालें। साथ ही मन्दिर में भी गुड़ का दान करें। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और नक्षत्र में जन्में लोगों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल