1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नवरात्र स्पेशल: नौ दिन मां दुर्गा की ऐसे करें साधना, होगी हर मनोकामना पूर्ण

नवरात्र स्पेशल: नौ दिन मां दुर्गा की ऐसे करें साधना, होगी हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2016 10:06 am IST,  Updated : Apr 06, 2016 10:09 am IST

नवरात्र के दिन के अनुसार हर मां की विधि-विधान के साथ पूजा करें और इन मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से नौ दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। जानिए दिनों के अनुसार कैसे करें पूजा।

nav durga- India TV Hindi
nav durga

धर्म डेस्क: 8 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरु हो रहे है। जिनका अपना ही एक महत्व है। इस दिनों में मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। साथ ही माता की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

ये भी पढ़े-

हिंदू धर्म में माना जाता है कि इन नौ दिन मां की सच्चे मन से साधना करे से आपको अभिन्न फल मिलता है। 8 अप्रैल से शुरु होने वाला यह उत्सव 15 अप्रैल को रामनवमी के दिन समाप्त होगा। इस दिन कई लोग निर्जला तो कई फलाहारी व्रत रहता है।

माना जाता है कि इस दिनों में व्रत करने में आपको आशर्चजनक शक्ति मिल जाती है। जिसके काण आपकी भूख-प्यास सब खत्म हो जाती है। बस मां के चरणों में रहने का मन करता है। अगर आप भी इस नवरात्र में मां के नौ रुपों को प्रसन्न करना चाहते है तो दिन के अनुसार हर मां की विधि-विधान के साथ पूजा करें और इन मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से नौ दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। जानिए दिनों के अनुसार कैसे करें पूजा।

माता शैलपुत्री

व्रत के पहले दिन माता शैलपुत्री का पूजन-जप किया जाता है। मूलाधार को ध्यान में रखते समय इनके मंत्र को जपते है। धन-धान्य-ऐश्वर्य, सौभाग्य-आरोग्य तथा मोक्ष के देने वाली माता मानी गई हैं। इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ऊं ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:।

माता ब्रह्मचारिणी
स्वाधिष्ठान चक्र को ध्यान कर इनकी साधना की जाती है। संयम, तप, वैराग्य तथा विजय प्राप्ति की दायिका हैं। इस मंत्र का जाप करें
मंत्र- ऊं ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल