1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: सिद्धि और रवि का महासंयोग, इन 8 राशियों को मिलेगा ढेरो लाभ

शनिवार: सिद्धि और रवि का महासंयोग, इन 8 राशियों को मिलेगा ढेरो लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2017 08:12 am IST,  Updated : Sep 23, 2017 08:12 am IST

सिद्धियोग और रवि योग होने के कारण आज का दिन हर राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा। लेकिन 8 राशियों के आज किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा ।आज पुरानी जमीन को बेचने से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज थोड़ी सी मेहनत से ही बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ नये लोग आपसे दोस्ती के लिये हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी बड़े कर्जे से आपको मुक्ति मिलेगी, साथ ही दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। घर से बाहर निकलते समय दही खाकर निकलें आपको फायदा होगा।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा। दोस्तों के साथ हंसी-मज़ाक में कही गयी बातों को गंभीरता से न लें और न ही किसी पर शक करें। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। आज सामने आये मौके को बिना देखे ठुकराएं नहीं। आज आपके स्वाभाव में बदलाव के कारण जीवनसाथी से बहस हो सकती है। बेहतर होगा मन स्थिर रखें। परिवार में आज आपके कामों का विरोध किया जा सकता है। आज मंदिर में मां चंद्रघंटा को दूध अर्पित करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल