1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: सिद्धि और रवि का महासंयोग, इन 8 राशियों को मिलेगा ढेरो लाभ

शनिवार: सिद्धि और रवि का महासंयोग, इन 8 राशियों को मिलेगा ढेरो लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2017 08:12 am IST,  Updated : Sep 23, 2017 08:12 am IST

सिद्धियोग और रवि योग होने के कारण आज का दिन हर राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा। लेकिन 8 राशियों के आज किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। पैसे का आवागमन आपको मानसिक तनाव दे सकता है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। होगा। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। इस राशि के जो छात्र लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं आज उन्हें किसी सीनीयर वकील के सात इंटर्न करने का मौका मिलेगा। आज आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें । माँ चंद्रघंटा की पूजा करें, विरोधी आपसे दूरी बनाकर रहेंगे ।

वृश्चिक राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। सभी काम सोचे हुये तरीके से पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग आर्किटेक्ट क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। किसी नये काम की शुरुआत आज हो सकती है, जिससे उम्मीद से अधिक मुनाफा मिलेगा। इस राशि के छात्र आज कॉलेज में पुराने एसाइंग्मेंट को लेकर क्लास में डिस्कस हो करेंगे। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपने साथ पानी की बोतल जरुर ले जायें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज माता चंद्रघंटा को लाल फूल अर्पित करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल